औरैया13अप्रैल22*अक़ीदत के साथ मनाया ख्वाजा बंदा नवाज़ का उर्स*
*असर की नमाज़ के बाद हुई फातिहा,पहुँच लोगों ने मांगी दुआएँ*
*फफूंद,औरैया।* हिंदुस्तान की सुप्रसिद्ध ख़ानक़ाह आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया फफूंद शरीफ में हर साल रमज़ान की ग्यारह तारीख को होने वाला हज़रत ख़्वाजा बंदा नवाज़ सैयद शाह मिस्बाहुल हसन चिश्ती का सालाना उर्स बड़े ही अक़ीदत और सादगी के साथ मनाया गया असर की नमाज़ के बाद हुई उर्स की फातिहा में लोगों ने पहुंचकर दुआएँ मांगी।
हर साल ग्यारह रमज़ान को मनाये जाने वाला उर्स पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते सरकार की गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए नहीं मनाया जा गया था मगर इस बार मुल्क के हालात सामान्य होने पर ख़्वाजा बन्दा नवाज़ सैयद मिस्बाहुल हसन चिश्ती का सालाना उर्स बड़े ही अक़ीदत और शांतिपूर्ण माहौल में सादगी के साथ मनाया गया उर्स की फातिहा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंच कर दरगाह में फ़ातिहा पढ़ मन्नतें मुरादें मांगी और अपनी नेकियों में इज़ाफ़ा किया। उर्स की शुरुआत असर की नमाज़ के बाद क़ुरान ख्वानी व फ़ातिहा के साथ हुई ।फ़ातिहा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहुंचकर कर मुल्क की सलामती की दुआएं मांगी वहीं उर्स की फ़ातिहा को लेकर दरगाह में सुबह से ही साफ सफाई चलती रही और शाम को असर की नमाज़ के बाद फ़ातिहा हुई जिसके बाद फातिहा में शामिल हुए लोगों के लिए इफ्तार का एहतिमाम किया गया जबकि मग़रिब की नमाज़ के बाद लंगर खिलाया गया और बाद नमाज़-ए-इशा कुल की फातिहा के साथ ख़्वाजा बन्दा नवाज़ सैयद मिस्बाहुल हसन चिश्ती के सालाना उर्स का समापन हो गया।

More Stories
कानपुर नगर11मई26*पनकी पुलिस ने तमंचा सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
भागलपुर11मई26*डीएम एवं एसएसपी ने सहयोग शिविर को लेकर की बैठक*