पंजाब10अप्रैल*कैंटर ड्राईवर कंडक्टर 10 किलो चूरा पोस्त सहित काबू
अबोहर, 10 अप्रैल (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजविंद्र कौर तथा चौकी कल्लरखेड़ा प्रभारी दविंद्र सिंह गुमजाल नाका एएसआई हरमंदिर सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर रखी थी कि राजस्थान की ओर से एक कैंटर पीबी02डीटी 4622 आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब कैंटर रोककर तलाशी ली तो इनसे 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह पुत्र सज्जन सिंह वासी वार्ड नं. 12, नजदीक फाटक दाना मंडी सरहाली रोड तरनतारन, कमलजीत सिंह पुत्र दलबीर सिंह वासी पधरी जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 39, 9.4.22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर29जून26*रेशु गुप्ता केस यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची ‘न्याय की गुहार
नई दिल्ली29जून26*गर्मी की मार से तेजी से पिघल रहा अमरनाथ शिवलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन में बढ़ी चिंता_*
कानपुर29जून26*कानपुर पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोलीकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।