पंजाब10अप्रैल*राजीव भादू के घर पर चोरी करने वाले पति पत्नी काबू
पुलिस ने 25 हजार रूपये व साढ़े 31 तोले सोना बरामद किया
अबोहर, 10 अप्रैल (शर्मा): थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम राजवीर कौर व चौकी पट्टी के प्रभारी बलवीर सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने गांव वरियामखेड़ा में राजीव भादू पुत्र लालचंद भादू के घर पर चोरी करने के आरोप में पति-पत्नी आकाश टांक पुत्र सुरेश टांक, प्रीत पत्नी आकाश वार्ड नं. 48 संत नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। थाना प्रभारी राजवीर कौर ने बताया कि पकड़े गए पति पत्नी से 25 हजार नगद व साढ़े 31 तोले सोना बरामद किया है। मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी अनुसार थाना खुइ्रयांसरवर में राजीव कुमार भादू के बयानों पर उनके घर पर सफाई का काम करने वाले पति पत्नी ने उनके घर से 4 लाख रूपये व 32 तोले व अन्य सामान चोरी किया था। पुलिस ने मुकदमा नं. 25, 16.02.2022, भांदस की धारा 380 आईपीसी के तहत आकाश टांक पुत्र सुरेश टांक, प्रीत पत्नी आकाश वार्ड नं. 48 संत नगरी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पटी सदीक के प्रभारी बलवीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर दोनों को काबू किया है।
फोटो 3: पुलिस पार्टी व आरोपी पति-पत्नी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*
इलाहाबाद25अगस्त26*हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ‘स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं..’
अयोध्या25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें