अयोध्या06अप्रैल*2275 ग्रा0 अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अयोध्या06अप्रैल*
रूदौली कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति तथा वाहन चेकिंग के दौरान पौशाला चौराहा से दो अभियुक्त को 2275 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रुदौली क्षेत्र की पुलिस एसएसपी शैलेश पांडेय के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी।
इस दौरान चेकिंग उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव प्रभारी चौकी किला,उपनिरीक्षक इश्हाक खान,कांस्टेबल रवि कुमार व अनुभव सिंह के साथ पौशाला चौराहा से दी अभियुक्तों मो जिशान पुत्र मो अज़ीम व मो शहजाद पुत्र मो शमीम निवासीगण मोहल्ला जोगियाना कस्बा रूदौली को 2275 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध स्थानीय थाना पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

More Stories
नई दिल्ली 1 मार्च 26*T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
सहारनपुर 1 मार्च 26*डीआईजी अभिषेक सिंह ने देवबंद में किया फ्लैग मार्च
हरिद्वार 1 मार्च 26*सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने वाले प्रोडयुसर एवं हेलमेट मैं ऑफ इंडिया से भेंट