रायबरेली 31 मार्च *प्राथमिक विद्यालय मऊ शर्की में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का हुआ आयोजन
महराजगंज/रायबरेली: विकासखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मऊ शर्की में में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन हुआ।
आपको बता दें कि, विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 5 तक के छात्राओं का वार्षिक परीक्षा फल घोषित किया गया तथा कक्षा 5 के 84 बच्चों का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित किया गया।वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक दयाशंकर अवस्थी व प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवदीन के द्वारा विद्यालय के टॉपर छात्र सक्षम तिवारी,अभिनंदन सिंह,शशांक अवस्थी,अभय सिंह, माही,पूर्णिमा,रोशनी,काजल,रेहानशुभम,अमन सिंह का माल्यार्पण कर पुरस्कृत किया गया,इस दौरान विद्यालय में प्रबंध समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर शिक्षक बैजनाथ साहू,मोनी शर्मा,दीपांजलि,गरिमा,नीलू वर्मा संगीता तिवारी के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*