आगरा20मार्च*ताज महोत्सव-२०२२, सूरसदन में 21 मार्च को गूंजेंगे देशभक्ति के गीत, श्री अरविंद की १५० की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
आगरा । ताज महोत्सव-2022 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं श्री अरविंद के 150वां जयंती वर्ष का आयोजन 21 मार्च को सूरसदन प्रेक्षागृह में दोपहर 12 बजे से होगा।
गीत-संगीत और नृत्य के होंगे कार्यक्रम
ताज महोत्सव का आयोजन इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के संग, ताज महोत्सव के रंग थीम पर हो रहा है। इसमें साहित्यकार एवं गीतकार श्री विश्वेश्वर दयाल अग्रवाल के राष्ट्रभक्ति के गीतों पर गीत-संगीत और नृत्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें प्रमुख गायक और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक श्री अरविंद को करेंगे याद
श्री अरविंद शिक्षण संस्थान की सचिव पवित्रा अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री अरविंद शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक श्री अरविंद के 150वें जन्म शताब्दी वर्ष पर वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या11मई26*जनता का सेवक,जनता के द्वार”अभियान से गांव-गांव पहुंच रहा समाजवाद का संदेश
सुलतानपुर11मई26* 24 घंटे में 4 बड़ी वारदातें: छात्र ने की आत्महत्या, सड़क हादसों में 2 की मौत*
जयपुर11मई26*देश के सबसे गर्म इलाकों में राजस्थान के 3 शहर, बाड़मेर, फलोदी और जैसलमेर में पारा 46 डिग्री के पार*