कौशाम्बी17मार्च*अंतरजनपदीय वांछित टॉप टेन शातिर हिस्ट्रीशीटर सहयोगी के साथ गिरफ्तार*
*पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक दो तमंचा और गांजा बरामद*
*कौशाम्बी* चरवा पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक तमंचा और गांजा बरामद किया है पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश किया है जिलों के टॉपटेन अपराधियों में शामिल हिस्ट्रीसीट एवं अन्तर्जनपदीय लूटेरो को साथियों समेत चरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा लूट चोरी छिनैती जैसी घटनाओं को पूर्णतः रोकने हेतु कड़े दिशा निर्देश दिये गये थे जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन एवं क्षेत्राधिकारी चायल के पर्यवेक्षण में 17 मार्च को प्रभारी निरीक्षक चरवा तथा इंटेलिजेंस विंग द्वारा अन्तर्जनपदीय वांछित टापटेन लूटेरों को साथी समेत सिरियावाँ चौराहा से गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मानसिंह पुत्र रतन लाल एक शातिर लुटेरा टापटेन व एच०एस०अपराधी है जो जनपद प्रयागराज, प्रतापगढ़ में लूट की घटनाओं में वांछित है।गिरफ्तार अभियुक्त के साथी
सैफी पुत्र मो० बजे निवासी ग्राम महगांव थाना चरवा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 05 किलो गांजा 02 अदद तमंचा 315 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस वा 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद किया है
*90 किलो गौ मांस चापड़ के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*
*कौशाम्बी* क्षेत्राधिकारी चायल के कुशल पर्यवेक्षण में मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चरवा के नेतृत्व में उप निरीक्षक वीर प्रताप सिह चौकी प्रभारी महगाँव द्वारा दो व्यक्ति को प्लास्टिक की बोरी में गौ मांस के साथ महगाव से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त मो० वाजिद पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम भैरो भीटी थाना चरवा और शकिल अहमद पुत्र कबीर अहमद निवासी ग्राम महगाँव थाना चरवा गौमांस ले कर जी०टी० रोड महगाँव की तरफ लेकर जा रहे है जिनको चौकी
प्रभारी महगाँव द्वारा ग्रीन सिटी गेट पैगम्बरपुर रोड के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से 90 कि०ग्रा० गौ मांस व दो चापड आदि पुलिस ने बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्तों को
विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया

More Stories
अयोध्या11मई26*उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में मजबूती से उतरेगी लोक जनशक्ति पार्टी : संजय सिंह
लखनऊ11मई26*सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डा राजेश्वर सिंह ने का ट्वीट-
लखनऊ11मई26* जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की धर्मपत्नी श्रीकला ने सीएम योगी से की पहली मुलाकात।