कानपुर16मार्च*हेलिजर बोर्डेन एजुकेशन सेन्टर में होली पर गुलाल लगाकर बच्चों ने मनाई होली
● पानी नहीं बहाने का लिया संकल्प
कानपुर। पनकी स्थित हेलिजर बोर्डेन एजुकेशन सेन्टर के प्रागंण में होली पर गुलाब की होली खेलकर विद्यार्थियाें ने जल बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय में होली के उपलक्ष्य में होली उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चे रंग-बिरंगे वस्त्र पहनकर शामिल हुए। छात्राओं ने स्कूल के द्वार पर रंगोली बनाई तथा सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रधानचार्य विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियां ने संकल्प लिया कि वे होली सादगी के साथ मनायेंगे और न व्यर्थ में पानी को बहायेंगे और न किसी को बहाने देंगे। विद्यालय के वाइस चेयरमैन शिवांश सिंह ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियां ने संकल्प लिया कि वे होली सादगी के साथ मनायेंगे और न व्यर्थ में पानी को बहायेंगे और न किसी को बहाने देंगे। इस दौरान उन्होंने होली के पर्व की महत्वता को बताया। इस दौरान उन्होंने होली के पर्व की महत्वता को बताया। विद्यालय में पहुँचकर एमआईजी चौकी प्रभारी धन सिंह ने स्टूडेंट्स को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया। पुलिस जनता की मित्र है। इसलिए कभी भी कोई परेशानी होने पर बिना संकोच के पुलिस को सूचित करें । पुलिस 24 घंटे हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस दौरान गौरांगी दुबे एवं धनाक्षय दुबे ने बच्चों का आह्वान किया कि वे घातक रंगों से दूर रहें। इस अवसर पर शिक्षक विभा देवस्थली, रीना दुबे, स्मिता, दिव्यशी, प्रीति, योगेंद्र यादव, अजमेर सिंह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*