औरैया 09 मार्च *भाजपा साजिश के तहत मतपत्रों और ईवीएम से कर सकती छेड़छाड़- पर्यवेक्षक*
*पत्रकारों व अधिकारियों से मतगणना को निष्पक्ष, स्वतंत्र व प्रदर्शित कराने की अपील की*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति से विधान सभा चुनाव की होने वाली मतगणना की देखरेख के लिए समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक अनीस राजा प्रदेश अध्यक्ष युवा ब्रिगेड को प्रभारी नामित किया गया है। इस अवसर पर मतगणना को निष्पक्ष, स्वतंत्र व प्रदर्शित कराने मे सहयोग के लिए पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। जिसमे पार्टी के तीनों विधानसभा के अधिकृत प्रत्याशियो के साथ वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी की औरैया की तीनों विधान सभा प्रत्याशियों के साथ सपा के मतगणना प्रभारी बनाए गए समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक अनीस राजा प्रदेश अध्यक्ष युवा ब्रिगेड ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी की रणनीति हर मोर्चे पर विफल बनायेंगे। उन्होंने कहा की प्रशासन में बैठे सच्चे अधिकारियों , सच्चे पुलिसकर्मी , सच्चे पत्रकार व किसान , नौजवान जिन्होंने बदलाव के लिए ईमानदारी से वोट दिया है, वो आगे आएं और लोकतंत्र को बचाने का काम करें। यह बात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया के कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान औरैया मतगणना प्रभारी बनाए गये अनीश राजा और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा ने संयुक्त रूप से कही। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा की समाजवादी पार्टी हर उस रास्ते को अपनाएगी जहां पर लोकतंत्र को बचाया जा सके। उन्होंने कहा की सुल्तानपुर , सोनभद्र , बरेली और बनारस में ईवीएम से संबंधित घटनाएं घटित हुई हैं , वो मतगणना के दिन बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रही हैं।
उन्होंने कहा की ईवीएम खुलेआम जा रही है , बैलेट पेपर कूड़ेदान में मिल रहे हैं । इसके लिए चुनाव आयोग जिम्मेदार है। ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है , इसके बाद आज़ादी की लड़ाई जैसी क्रांति करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम लोग मतगणना समाप्त होते ही सर्टिफिकेट प्राप्त किये बगैर नहीं जाएंगे। ईवीएम की गिनती समाप्त होने से पहले सभी डाकमत पत्रों की गिनती के लिए आरओ को कहा जायेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बीजेपी की साजिश है की मतपत्रों और ईवीएम से छेड़छाड़ कर लोकतंत्र को लूटा जाए , लेकिन इस को हमें विफल करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस बार समाजवादी सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। स्ट्रांग रूम की तरफ जाने वाले हर एक व्यक्ति और गाड़ी को समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा मतगणना शुरू होने तक चेक किया जाएगा। भाजपा की वोट चोरी करने की रणनीति को विफल कर लोकतंत्र की रक्षा करनी है।
जनता पंचायत चुनाव के दौरान भी भाजपाइयों की बेईमानी देख चुकी है, किस प्रकार से जिला पंचायत सदस्यों को अगवा किया गया। नामांकन करने जा रही महिला की साड़ी खींची गई। ओम प्रकाश जब नॉमिनेशन फाइल करने गये बेटे के साथ तब उन पर हमला हुआ। क्या कार्रवाई की गई ? जब स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ियां तोड़ी गई तो क्या कार्रवाई की गई ? उन्होंने कहा की वोट बचाने के लिए हमें अखंड प्रहरी की तरह बैठना पड़ेगा,और जब हमारे किसान बैठ सकते हैं तो यह तो 1 दिन की बात है। हम जैमर की मांग इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि आशंका है कि कहीं ना कहीं टेक्नालॉजी ऐसी है कि उसे फेरबदल किया जा सकता है तथा प्रभावित किया जा सकता है। आखिर ईवीएम के ट्रांसपोर्टेशन में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है ? समाजवादी पार्टी के निर्देश पर हम मतगणना के लिए प्रभारी बनकर आए हैं, और हमारी पार्टी के कार्यकर्ता बडी संख्या में मतगणना केंद्र के बाहर उपस्थित रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान औरैया सदर सीट से विधान सभा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे, अवधेश भदौरिया , विनोद यादव कक्का ,अमित यादव , अनुज यादव व रवि त्यागी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
वाराणसी २७ फरवरी २६ * काशी के श्मशान घाट पर धधकती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, तांत्रिक और अघोरियों ने जमकर खेली होली…
मथुरा 27 फरवरी 26* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 27 फरवरी 26*जिलाधिकारी मथुरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वृंदावन परिक्रमा मार्ग में पैदल मार्च*