औरैया28फरवरी*जालसाजी कर रुपए हड़पने का लगाया आरोप
क्रासर- पीड़ित पर ही न्यायालय में किया बाद दाखिल न्यायालय ने किया खारिज
दिबियापुर औरैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला जय सिंह निवासी विनोद कुमार ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि विपक्षी नरेंद्र सिंह फोर्स लालजी उनके पुत्र राहुल सिंह ने धोखा वह जालसाजी करके पीड़ित से 14 लाख 60000 तयशुदा गाटा नंबर 324 ढाई बीघा जमीन के लिए ले लिए और जगह देने का वादा किया जब पीड़ित ने जमीन को देने के लिए कहा तो उपरोक्त लोग निरंतर बहाने बाजी करते रहे और पीड़ित के ही खिलाफ माननीय सिविल जज जूनियर डिविजन मैं वाद दायर कर दिया जिस पर माननीय न्यायालय ने विनोद कुमार पीड़ित को जरिए नोटिस तलब किया तब पीड़ित विनोद कुमार ने अपने तथ्यों को रखा जिस पर माननीय न्यायालय ने साक्ष्यों को पेश ना कर पाने पर नरेंद्र सिंह व उसके पुत्र राहुल सिंह की याचिका खारिज कर दी और पीड़ित के पक्ष में निर्णय की दिया उधर पीड़ित विनोद कुमार निरंतर जिला प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि उसके रुपए दिलाए जाएं लेकिन विपक्षियों के हौसले बुलंद होने के कारण पीड़ित दर-दर भटक रहा है वही पीड़ित विनोद कुमार ने प्रेस को बताया की सरकार व जिला प्रशासन हमारे रुपए को वापस दिलवाए जिससे हमारे परिवार जो भुखमरी की कगार पर है जिससे पीड़ित का आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक शोषण ना हो सके पीड़ित विनोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक थाना अध्यक्ष से भी गुहार लगाई है कि उसके साथ न्याय किया जाए और उसके रुपए वापस दिलवाए जाएं
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*