चित्रकूट 22 नवम्बर 26*पत्रकारिता की खबर का दिखा असर, पहाड़ी में शुरू हुई जलापूर्ति! ग्रामीणों के चेहरे खिले।
चित्रकूट जनपद के कस्बा पहाड़ी में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर कुछ दिन पूर्व प्रकाशित खबर का अधिकारियों ने संज्ञान लिया।
एलएनटी के अवर अभियंता सूरज बोस एवं वाल्व ऑपरेटर धीरेंद्र मिश्रा ने संबंधित मोहल्ले में पहुंचकर गुलाब साहू सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन कराते हुए जलापूर्ति शुरू कराई।
लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों के घरों में पानी पहुंचने से खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और इस पहल के लिए संबंधित अधिकारियों का आभार जताया।
इस जनसमस्या को प्रमुखता से उठाकर अधिकारियों तक पहुंचाने का कार्य पत्रकार बंशी लाल एवं पुष्पेंद्र कुमार तिवारी ने किया था।
यह घटना साबित करती है कि निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनता की समस्याओं के समाधान का माध्यम भी बन सकती है।
🙏 समस्या का समाधान ही पत्रकारिता की सबसे बड़ी सफलता है।
समस्या को संज्ञान में लेकर समाधान कराने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का हार्दिक धन्यवाद।
पत्रकार बंशी लाल एवं पुष्पेंद्र कुमार तिवारी की ओर से ग्रामीणों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति की शुभकामनाएं।
#चित्रकूट #पहाड़ी #जलजीवनमिशन #जलापूर्ति #ग्रामीणविकास #जनसमस्या #जनहितकीपत्रकारिता #बंशीलाल #पुष्पेंद्रकुमारतिवारी #DMChitrakoot #JalJeevanMission #LNT #उत्तरप्रदेशसरकार #पत्रकारिता

More Stories
कानपुर नगर 22 नवम्बर 26* नाबालिग लड़की को पड़ोसी लड़का बहला फुसलाकर हुआ फरार
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* टिंडर ऐप पर महिला से दोस्ती कर ₹6.55 लाख की ठगी करने वाला साइबर मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बाँदा 22 नवम्बर 26*मलबे में एक ही परिवार के 9 लोग दब गए 2 मासूम की मौत*परिवार के अन्य 7 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए*