बाँदा 22 नवम्बर 26*मलबे में एक ही परिवार के 9 लोग दब गए 2 मासूम की मौत*परिवार के अन्य 7 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए*
बांदा* भारी बारिश के कारण भीषण हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एक मकान भरभराकर गिरा और मलबे में एक ही परिवार के 9 लोग दब गए। इनमें से 2 की मौत की सूचना है। बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य 7 सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। सभी को इलात के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन पिपरीखेरा गांव में देर रात हादसा हुआ। रात 2 बजे परिवार घर में सो रहा था। बारिश के दौरान मनोज कुशवाहा का घर भरभराकर गिर गया। मकान ढहने से परिवार के लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और मलबे से सभी को निकाले का काम शुरू किया। कहा जा रहा है कि लगभग दो घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाल पाए। दबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। अन्य को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया
देरी से पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से मलबे से सभी को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 4 साल की आरती और 7 साल के धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिवार के दो अन्य सदस्यों की हालत गंभीर है। अभी इनका इलाज जारी है। वहीं, अन्य सदस्यों को इलाज के बाद घर भेजा गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय से मदद मिलती तो बच्चों की जान बच सकती थी। प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गांव वालों ने भी नाराजगी दिखाई। सुबह जिलाधिकारी जे. रीभा जिला अस्पताल पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

More Stories
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* टिंडर ऐप पर महिला से दोस्ती कर ₹6.55 लाख की ठगी करने वाला साइबर मास्टरमाइंड गिरफ्तार
लखनऊ 22 नवम्बर 26*पश्चिम ज़ोन के एक ऐसे प्रभारी जो अपने थाना क्षेत्र के लोगो के दिलो पर किया राज
नई दिल्ली 22 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*