औरैया18फरवरी*तीसरे चरण के चुनाव में राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत*
*बिधूना,औरैया।* 20 फरवरी के तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अंतिम दौर में ताकत झोंकी वही सघन जनसम्पर्क कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य के समर्थन में भाजपा की राज्यसभा सांसद एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ,अरुणा सक्सेना निर्मला चौहान ,सविता राजावत आदि के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा की रीतियों नीतियों एंव कार्यक्रमों महिला सुरक्षा गरीब कल्याण यजनाओं के नाम पर वोट की अपील की। इस अवसर पर महिला मोर्चा का का कारवां नगर के विभिन्न वार्डों से लेकर गांव में निकला तो लोगों ने जगह-जगह पुषप वर्षा कर महिलाओं का स्वागत किया| भाजपा नेत्री एवं राजसभा सदस्य गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा सरकार की रीतियों नीतियों एंव कानून व्यवस्था के नाम पर प्रत्येक वर्ग का भाजपा को समर्थन मिल रहा है। कहा इस बार भी भाजपा पिछला रिकार्ड तोडेगी और भारी बहुमत की सरकार बनायेगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू चौहान ,जिला मंत्री निर्मला सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य अरुणा सक्सेना ,सुलोचना प्रजापति अंजलि मौर्या दुर्गेश शाक्या ,मंडल अध्यक्ष सरिता राजावत आदि ने भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य के समर्थन में लोगों से वोट की अपील के साथ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया| इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी राजेन्द्र सिंह चौहान ,वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद गोयल, जिला मंत्री ऋषि पांडे ,वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट रामपाल सिंह चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह सेंगर, अनिल शुक्ला आदि भारी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे|इस अवसर सपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह सेंगर ,ललिता राठौर ,पूर्व ब्लाक प्रमुख सुमन दिवाकर मीना कठेरिया ,आदि ने सघन जनसम्पर्क कर वोट की अपील की जबकि बसपा प्रत्याशी गौरव रघुवंशी के समर्थन में भी कार्यकर्ताओं ने वोट की अपील की।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*