औरैया18फरवरी*मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की कवायद तेज*
*बिधूना,औरैया।* मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर कवायदें तेज कर दी हैं। इसी के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने अभिनव पहल की है| इसके अंतर्गत टीम अवतार ने बिधूना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कम मतदान वाले गांव में साइंस एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक किया |इस अवसर पर टीम के वरिष्ठ सदस्य रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ,ज्ञान प्रकाश बाथम, कमलकांत पाल, रजनीश कुमार सिंह, विक्रांत पोरवाल आदि ने विकासखंड सहार के ग्राम नौगवां से अभियान की शुरुआत की।जिसके बाद मधवापुर, दिवरी सिखू,मुगरिहा , पूर्वा समई, दीप पुर आदि के अलावा कस्बा बिधूना , कुरपुरा आदर्श नगर आदि गावों में लोगों से जनसंपर्क कर सांइस शो के जरिये शत-प्रतिशत मतदान करने को जागरूक किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने माइक साउंड आज से मतदाता जागरूकता संबंधी प्रेरक नारों के साथ लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान की अपील की। कहा एक साफ-सुथरी सरकार के चयन के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदाता जागरुकता के लिये जिलाधिकारी के निर्देन में की गयी अनूठी पहल को लोगों ने जमकर सराहा। कहा इस प्रकार की पहल से निश्चित रुप से मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी। इस दौरान मतदान के महत्व को भी समझाया गया।

More Stories
नैनीताल19जून 26*लालकुआँ में चोरों के हौसले बुलंद: मोटरसाइकिल के बाद अब ‘दूध चोर’ सक्रिय, कोतवाली के सामने से क्रेट्स ले उड़ा चोर
कानपुर नगर19जून26*इस समय भयंकर कड़ी धूप।के यातायात पुलिस जाम लगने के भय से कर रही मुस्तैद ड्यूटी
मथुरा 19 जून 26* 01 अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार ।*