मथुरा 13 नंबर 26*थाना राया पुलिस द्वारा थाना राया पर पंजीकृत बलात्कार के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक

मथुरा। थाना राया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13.11.2026 को समय 12.42 बजे रायाकट पुल के नीचे थाना राया जनपद मथुरा से अभियुक्त गोपाल पुत्र दिगम्बर निवासी भखण्डी थाना राया मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0स0 345/2026 धारा 87/137(2)/351(2)/65(1) बी0एन0एस0 व 3/4(4) पोक्सो एक्ट थाना राया जनपद मथुरा को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध थाना राया से आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 21.10.2026 को समय करीव 01.19 बजे मुकद्दमा वादिया की ने उपस्थित थाना आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जिसेक आधार पर थाना राया पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 87/137(2)/351(2) बी0एन0एस0 2023 बनाम अभियुक्त गोपाल पुत्र दिगम्बर निवासी ग्राम भखण्डी थाना राया मथुरा द्वारा वादिया की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाना व विपक्षी के घर पर शिकायत करने पर विपक्षी के पिता दिगम्बर पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम भखण्डी थाना राया मथुरा द्वारा वादिया के परिवार को जान से खत्म करने की धमकी देने के सम्बन्ध में पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम, पता व उम्र:-*
गोपाल पुत्र दिगम्बर निवासी भखण्डी थाना राया मथुरा उम्र करीब 27 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय:-*
*स्थान-* रायाकट पुल के नीचे थाना राया जनपद मथुरा, दिनांक 13.11.2026 व समय 12.42 बजे ।
*अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अपराध का विवरण:-*
मु0अ0सं0-345/2026 धारा-87/137(2)/351(2)/65(1) बी0एन0एस0 व 3/4(4) पोक्सो एक्ट थाना राया जनपद मथुरा ।
अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह थाना राया जनपद मथुरा।
2.उ0नि0 अनुरूध्द सिंह थाना राया जनपद मथुरा।
3.है0का0 1349 संजीव कुमार थाना राया मथुरा ।
4.का0 378 रविन्द्र कुमार थाना राया मथुरा ।
5.म0का0 1154 एवांशी कुमार थाना राया मथुरा ।
More Stories
कौशाम्बी 13 नवम्बर 26*चायल विधानसभा में डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी का बड़ा सियासी दावा,
हरदोई 13 नवम्बर 26*15 हजार रुपये जमा कराने के बाद भी नहीं बची जच्चा-बच्चा की जान
रोहतास 13 नवम्बर 26*🚨 डेहरी के 3 छठ घाट खतरनाक घोषित, पूजा पर रोक*