लखनऊ 3 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: जातीय राजनीति पर सीएम योगी का सीधा प्रहार, जाति की जकड़न समाज को बांटती है- CM योगी, ‘साझी आस्था, संस्कृति उसे एक सूत्र में पिरोती है’, सीएम ने 2017 से पहले की सरकारों पर हमला बोला, पुरानी सरकारों ने सांस्कृतिक शक्ति की उपेक्षा की- CM, जातीय विभाजन को राजनीति का आधार बनाया- CM, हमने दीपोत्सव को जन-जन का उत्सव बनाया- सीएम, डबल इंजन सरकार में पहचान जाति से नहीं- सीएम, CM योगी ने कहा- यहां पहचान सहभागिता से होती है, ‘दीप हाथों में जलते हैं, प्रकाश समाज को एक करता है’
➡️लखनऊ: लखनऊ में मिले 6 चाइनीज सिम बॉक्स, 92 ई-सिम सक्रिय, ठगी का बना रखा अड्डा, विदेश से इंडियन नंबर पर कॉल करते थे आरोपी, राउटर, वीपीएन गेटवे और उपकरण बरामद, भारतीय नंबर से विदेश से कर सकते थे कॉल, लखनऊ में 4 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी
➡️मेरठ: आरोपी शादाब पर हवाई फायरिंग का आरोप, पीड़ित भूरे के घर के बाहर चलाई गोली, वर्ष 2019 में दर्ज हुआ था रंगदारी का मुकदमा, मुकदमे में समझौते के लिए बना रहा था दबाव, समझौता नहीं करने पर घर के बाहर की फायरिंग, फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार, लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का मामला
➡️ललितपुर: ललितपुर में DAP खाद की कालाबाजारी, कारोबारियों द्वारा स्टॉक करके MP में करते सप्लाई, SDM ने खाद से लदा लोडिंग वाहन पकड़ा, खाद की गाड़ी से 150 बोरियां बरामद, गाड़ी चालक नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज, SDM ने मड़ावरा पुलिस को सुपुर्द किया वाहन, मड़ावरा थाना क्षेत्र का मामला
➡️मेरठ: नौचंदी थाने से गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर की फरारी का मामला, SSP ने दारोगा, 2 सिपाहियों को सस्पेंड किया, केस भी दर्ज, तीनों के खिलाफ केस दर्ज करके विभागीय जांच शुरू हुई, SI आकाश मीणा ने गिरफ्तारी के बाद दाखिल किया था, सिपाहियों ने हथकड़ी लगे आरोपी को हवालात में नहीं डाला, 17 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया गया जोजो
➡️जालौन: बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या मामला, 10 लाख में हुआ था वकील की हत्या का सौदा, कानपुर के मोनू यादव ने हत्या की सुपारी ली थी, इंद्रजीत यादव ने हत्या के लिए 10 लाख दिए थे, अब इंद्रजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गयादीन ने पहले विपक्षियों की शिकायत की थी, तब पुलिस ने किसी पर भी कार्रवाई नहीं की थी, गयादीन अहिरवार को सुरक्षा तक नहीं दी गई थी
➡️श्रावस्ती: चाचा का भतीजे के घर, खेत पर कब्जा, 23 साल बाद दो सगे भाई गांव लौटे, भाइयों को घर में नहीं घुसने दिया गया, चाचा ने मकान में ताला लगाकर किया कब्जा, पुश्तैनी मकान और जमीन को लेकर विवाद, चार बीघा खेत पर खेती करने का भी आरोप, दो भाई 4 दिनों से बाहर रहने को मजबूर, लक्ष्मणपुर सेमरहनिया की घटना, मल्हीपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡️आगरा: दिवाली के पहले फूटा प्रदूषण का बम, फतेहपुर सीकरी का AQI 308 के पार, रोहता 238, शास्त्रीपुरम का AQI 223, धूल-धुएं के कारण सांस लेना भी मुश्किल, आंखों में जलन और नाक में खुजली, प्रदूषण से बढ़ी अस्थमा मरीजों की समस्या
➡️अंबेडकरनगर: झूठी सूचना पर भड़के दारोगा, प्रधान से नोकझोंक, जमुनीपुर प्रधान पर झूठी सूचना देने का आरोप, 50-100 हथियारबंद लोगों के हमले की दी सूचना, प्रधान सुभाष वर्मा की सूचना निकली झूठी- पुलिस, हालात सामान्य मिलने पर दारोगा ने की बहसबाजी, प्रधान, पुलिसकर्मियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर का मामला
➡️प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट में तोड़फोड़ का मामला, हाईकोर्ट ने मामले को लिया स्वतः संज्ञान, हिंसा और मारपीट को लिया स्वतः संज्ञान, मामले पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी भी की, यह न्यायपालिका की गरिमा पर सीधा हमला- कोर्ट, दोषी वकीलों पर क्रिमिनल कंटेम्प्ट चलाने की सिफारिश, चीफ जस्टिस के समक्ष भेजा गया पूरा मामला, हाईकोर्ट के कोर्ट रूम नंबर 49 में हुई थी तोड़फोड़
➡️रायबरेली: मानकों को दरकिनार कर सड़क निर्माण का आरोप, गांव के नाराज लोगों ने निर्माण कार्य रुकवाया, निर्माण एजेंसी पर गुणवत्ता से खिलवाड़ का आरोप, 22 लाख की लागत से दो किमी सड़क का निर्माण, लालगंज से डकौली तक जाने वाले मार्ग का मामला
➡️दिल्ली: दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन पर सस्पेंशन, कल ACP ने प्रदर्शन को 11 घंटे लीड किया था, ACP ने वकीलों को ‘काले कोट वाले गुंडे’ कहा, वकीलों के प्रदर्शन के पहले ही ACP सस्पेंड
➡️मेरठ: कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया, बिना टोल दिए जाने पर दर्ज किया गया केस, दिल्ली रैली में जाने के लिए टोल से निकले थे, काशी टोल प्लाजा लाइजनिंग अफसर ने कराई FIR, बिना टोल, जबरन बूम उठाकर निकली थीं गाड़ियां, परतापुर थाने में एक दर्जन गाड़ियों के खिलाफ केस
➡️फिरोजाबाद: युवक और पुलिसकर्मियों के बीच थप्पड़बाजी, बाइक चेकिंग के दौरान युवक ने जड़ा थप्पड़, भारी भीड़ के बीच दारोगा को थप्पड़ जड़ दिया, जवाब में पुलिसकर्मियों ने भी युवक को पीटा, युवक आकाश उर्फ टीटू पुलिस की हिरासत में, थाना रामगढ़ के नगला मिर्जा का वीडियो
➡️आगरा: 60 मिनट में 70 लाख के जेवर चोरी, लॉकर तोड़कर घर से उठा ले गए जेवर, प्रोफेसर कॉलोनी में 3 चोरों ने की घटना, दंपति का दरवाजा बाहर से बंद किया था, पॉश इलाके में बड़ी चोरी से लोगों में दहशत, आगरा पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल, कमला नगर इलाके में चोरी की बड़ी घटना
➡️औरैया: खेत की जुताई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जेठ और उसके पुत्रों पर हमला करने का आरोप, लोहे की रॉड से भी व्यक्ति को बेरहमी से पीटा, ऐरवाकटरा के नगला अतिवल गांव का मामला
➡️फिरोजाबाद: प्रेमी ने किया ब्लॉक तो छात्रा ने की खुदकुशी, नर्सिंग छात्रा की मौत का सनसनीखेज खुलासा, व्हाट्सएप चैट और CCTV फुटेज से खुला राज, अमन ने छात्रा को व्हाट्सएप पर किया ब्लॉक, आहत छात्रा हॉस्टल की दीवार कूदकर भागी थी, ट्रेन के सामने आकर नर्सिंग छात्रा ने दी थी जान, परिजनों ने कॉलेज संचालक, बेटे पर लगाए थे आरोप, संचालक, बेटे को क्लीन चिट, प्रेमी अमन गिरफ्तार, फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र की थी घटना
➡️हापुड़: दीपावली से पहले खाद्य विभाग का छापा, मिलावटी क्रीम की बड़ी खेप पकड़ी गई, 5 क्विंटल मिलावटी क्रीम को कराया नष्ट, रिफाइंड ऑयल, दही से बना रहे थे क्रीम, गाड़ी से बड़ी मात्रा में मिलावटी क्रीम बरामद, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई
➡️झांसी: शराब के ठेके पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, शराब से युवक की मौत का लगाया आरोप, ठेके में तोड़फोड़ कर शराब की खेप नष्ट की, शराब के टेट्रा पैक महिलाओं ने कुचल डाले, सरकारी शराब ठेके को किया तहस-नहस, गुरसराय थाना के नारायणपुरा का मामला
➡️ग्रेटर नोएडा: इमरान हत्याकांड के आरोपियों से मुठभेड़, पुलिस की दो आरोपी बदमाशों से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली, शेरू उर्फ शेर मोहम्मद, मौसीम मुठभेड़ में घायल, 7 अक्टूबर को गोली मारकर की गई थी हत्या, झांझर रोड पावर हाउस के पास हुई मुठभेड़, दोनों घायल बदमाश भर्ती और गिरफ्तार, जिले के जेवर थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡️देहरादून: रामलीला मैदान में हुई रैली पर सियासत गरमाई, कांग्रेस और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू, BJP ने रैली को बताया कांग्रेस का चुनावी स्टंट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने मारा तंज, चुनाव आते ही विपक्षी दल दिखावा करते- शम्स, ‘राज्य में ये लोग एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते’, चुनाव में लोग पीएम मोदी, भाजपा के साथ- शम्स, रामलीला मैदान में विपक्ष ने ताकत दिखाई- कांग्रेस, एकजुटता से भाजपा घबराई- गरिमा दसौनी
➡️देहरादून: हरक सिंह रावत की पत्नी का वीडियो वायरल, दीप्ति रावत के वीडियो पर BJP ने दिया जवाब, वीडियो में दीप्ति ने न्यायालय जाने की बात कही, BJP महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट बोलीं, उनके खिलाफ कोई बयान नहीं दिया- रुचि भट्ट, न्यायालय में जाना उनका व्यक्तिगत निर्णय- रुचि, ‘एक महिला उनके पति के साथ नाम जोड़ रही’, सोनिया आनंद रावत के खिलाफ बोली थीं दीप्ति
➡️दिल्ली: दिल्ली की हवा जहरीली, AQI 400 पार, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा, कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचा, अलीपुर, विवेक विहार, DTU में बढ़ा प्रदूषण, नरेला, बवाना समेत कई इलाकों में हवा खराब, प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में परेशानी
More Stories
पूर्णिया 3 नवम्बर 2026 *पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: DM अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण
नई दिल्ली 3 नवम्बर 26*अंतरराष्ट्रीय एकजुटता की मिसाल: अमेरिकी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन संदेश पर NDPF ने जताया आभार,
सहारनपुर 3 नवम्बर 26*सहारनपुर पुलिस द्वारा जनसुनवाई को दी जा रही प्राथमिकता…*