ऑटो चालक ने महिला से लूटे 11 हजार चैन छीनने का किया प्रयास
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखमपुर दयालपुर निवासी एक महिला सोमवार की दोपहर दिबियापुर से ऑटो द्वारा औरैया आ रही थी , तभी ऑटो चालक ने महिला से नकदी लूट ली , इसके साथ ही उसके कान के बाला लूटने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर उसने धक्का देकर नीचे गिरा दिया ,और मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बात करते हुए घटना की जानकारी की है।
स्थानीय मोहल्ला दयालपुर भीखमपुर निवासी उमा देवी पत्नी सर्वेश कुमार जो कि दिबियापुर में रहती है। सोमवार की दोपहर वह अपनी बुआ के घर गई हुई थी। जब वह दिबियापुर से बिना नंबर के ऑटो द्वारा औरैया वापस लौट रही थी , तभी ऑटो चालक ने महिला को पीछे बैठा लिया ,और उसके बैग को आगे रख लिया। औरैया सुभाष चौक के पास आने पर महिला ने उसे किराया दिया। इसके बाद उसने ऑटो से उतारने को कहा , लेकिन ऑटो चालक ने ऑटो को इटावा रोड पर सरकारी अस्पताल की तरफ मोड़ दिया। महिला के बैग से ऑटो चालक ने 11 हजार रुपए लूट लिए। महिला ने जब इसका विरोध किया और चिल्लाने लगी , तभी ऑटो चालक ने महिला की चेंन लूटने का भी प्रयास किया। इसके साथ ही जिला अस्पताल के समीप धक्का मारकर उसे ऑटो से नीचे गिरा दिया , और ऑटो लेकर सुभाष चौक की ओर भाग गया। उसी समय कुछ लोगों ने ऑटो चालक का पीछा किया लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके। ऑटो चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। सूचना पर कंट्रोल रूम डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची , और महिला के साथ घटी घटना के विषय में जानकारी हासिल की है। पुलिस ने आरोपित ऑटो चालक के खिलाफ पता लगाने के साथ ही पकड़ने का आश्वासन दिया

More Stories
भोपाल23अगस्त2026*रीवा, सतना, जबलपुर और बालाघाट में बारिश का अलर्ट, नया सिस्टम बढ़ाएगा मानसून की रफ्तार*
नई दिल्ली23अगस्त2026*एलपीजी सप्लाई पर सरकार का बड़ा फैसला…
नई दिल्ली23अगस्त2026*आरक्षण हटाओ आंदोलन पर रामदास आठवले का बड़ा बयान