October 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

महोबा 11 अक्टूबर 26*मंगलफोर्ट चरखारी में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को मिला सम्मान

महोबा 11 अक्टूबर 26*मंगलफोर्ट चरखारी में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को मिला सम्मान

महोबा 11 अक्टूबर 26*मंगलफोर्ट चरखारी में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को मिला सम्मान

चरखारी (महोबा)। मंगलफोर्ट मोती महल, चरखारी में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को स्व. गिरिजा शंकर स्मृति फाउंडेशन, उरई के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री जमुना प्रसाद बोस, पत्रकार एवं पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन की स्मृति में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पत्रकारिता, संगठनात्मक कार्यों और जीवनपर्यंत उपलब्धियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला जज शक्तिकांत श्रीवास्तव ने की। समारोह में पूर्व सांसद श्री गंगा चरण राजपूत पूर्व सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आनन्द द्विवेदी को ‘महोबा के सर्वश्रेष्ठ पत्रकार वर्ष 2026’ के सम्मान से नवाजा गया।

वहीं, पत्रकारिता संगठन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजय मिश्र को ‘सर्वश्रेष्ठ पत्रकार संगठनकर्ता, महोबा वर्ष 2026’ तथा तारा पाटकर को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, महोबा वर्ष 2026’ प्रदान किया गया।

समारोह के संयोजक पत्रकार अनिल शर्मा रहे, जबकि सभापति की जिम्मेदारी एडवोकेट अशोक त्रिपाठी ‘जीतू’ ने निभाई। कार्यक्रम में पत्रकारिता के महत्व, समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की भूमिका पर जोर दिया गया।

समारोह का उद्देश्य दिवंगत श्री जमुना प्रसाद बोस की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के साथ ही पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना रहा। आयोजन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के सम्मान और उनके योगदान को पहचान देने का संदेश दिया।

Taza Khabar