सपा सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी भाजपा ने सर्वजन का किया हित
औरैया। अछल्दा कस्बे में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा व बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बबुआ व बुआ ने प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान किया , वही भाजपा ने सर्वजन समाज का हित करने के साथ कानून का राज कायम कर बहन बेटियों को सुरक्षा की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी। हत्या , डकैती , अपहरण व लूट का कारोबार चल रहा था। बहन बेटियां घर से निकलने से डरती थी , लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार में अन्यायियों को जेल की सलाखों में पहुंचा दिया गया है , और लोगों की जमीन पर गुंडागर्दी के बल पर कब्जा कर बनाए गए महलों पर बुलडोजर भी चला दिया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने औरैया जिले के सर्वांगीण विकास का प्रयास किया है , मेडिकल कॉलेज की सौगात देने के साथ किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि श्रमिकों को ई श्रम कार्ड , गरीबों को प्रधानमंत्री आवास , शौचालय , उज्जवला योजना व आयुष्मान भारत योजना गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन युवाओं को बिना पैसे बिना भेदभाव के नौकरिया व गरीबों को माह में दो बार खाद्यान्न दिया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ एक ही गांव तक विकास सीमित था और कुछ ही जिलों में बिजली आती थी लेकिन आज समूचे उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने बिधूना विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रिया शाक्य औरैया की प्रत्याशी गुड़िया कठेरिया व दिबियापुर के प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस जनसभा को सांसद गीता शाक्य , सांसद रामशंकर कठेरिया , लाखन सिंह राजपूत , पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता एलएस , पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव , पूर्व विधायक अशोक दोहरे , पूर्व विधायक मदन गौतम , जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा आदि प्रमुख भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*