October 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर देहात, 25 अक्टूबर 2026*जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

कानपुर देहात, 25 अक्टूबर 2026*जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

कानपुर देहात, 25 अक्टूबर 2026*जिलाधिकारी ने PET-2026 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

कानपुर देहात *जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने द्वितीय पाली में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के अंतर्गत श्री मालवीय इंटर कॉलेज, मुंगीसापुर एवं अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, सहित स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar