मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर ठगी करने वाले गैंग का अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.10.2026 को समय 17.00 बजे जनता के सहयोग से एचडीएफसी बैंक एटीएम लक्ष्मीनगर से धोखाधड़ी कर एटीएम बदलने वाले गैंग के एक अभियुक्त बादशाह पुत्र इस्लाम निवासी चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 23 वर्ष को 02 एटीएम कार्ड फर्जी सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध मुकद्दमा वादिया की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 370/26 धारा 411/26 धारा 318(4)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 24.10.2026 को समय करीब 17.00 बजे थाना जमुनापार पर सूचना मिली कि एच0डी0एफ0सी0 बैंक के एटीएम लक्ष्मीनगर पर जनता के लोगो द्वारा धोखाधडी कर एटीएम बदलने वाले गैंग के एक अभियुक्त को पकड़ लिया है । थाना जमुनापार पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो मुकद्दमा वादिया ने बताया कि मैं एच0डी0एफ0सी0 बैंक एटीएम लक्ष्मीनगर पर अपने भाई का एटीएम लेकर पैसे निकालने के लिए आई थी उसी समय ए0टी0एम0 में 2-3 अज्ञात लोग आ गये जिन्होने धोखाधड़ी कर मुझसे एटीएम बदल लिया और दूसरा फर्जी एटीएम मुझे पकड़ा दिया । मैंने जब बदला हुए एटीएम देखा तो वह मेरे भाई का ना होकर किसी रामअवतार सिंह का था । मैंने मौके पर ही उनमें से 01 व्यक्ति को पकड़ लिया तथा दो लोग मौके से भाग गये । पूछताछ पर उस अभियुक्त ने अपना नाम बादशाह पुत्र इस्लाम निवासी चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 23 वर्ष बताया । इस घटना के सम्बन्ध में मुकद्दमा वादिया द्वारा थाना जमुनापार पर तहरीर दी गई जिस पर थाना जमुनापार पर मु0अ0सं0 370/26 धारा 411/26 धारा 318(4)/317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त बादशाह को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के फरार साथियों की तलाश की जा रही है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना जमुनापार से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्ताशुदा अभियुक्त का नाम,पता व उम्रः-*
बादशाह पुत्र इस्लाम निवासी चिट्टा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 23 वर्ष ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तारी का स्थान,दिनांक व समयः-*
स्थान- एचडीएफसी बैंक एटीएम लक्ष्मीनगर, थाना क्षेत्र जमुनापार जनपद मथुरा, दिनांक 24.10.2026 व समय करीब 17.44 बजे ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त उपरोक्त से बरामदगी का विवरण-*
02 ए0टी0एम0 जिसमें एक पीएनबी बैंक जिसका नं0 5572695002269938 जिसका धारक रामअवतार सिंह व दूसरा एटीएम पीएनबी बैंक जिसका नं0 50854611307003 धारक का नाम रहन ।
*अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 467/22 धारा 379/420 भादवि थाना अतरौली जिला अलीगढ ।
2.मु0अ0सं0 518/19 धारा 382/411 भादवि थाना गाँधीपार्क जनपद अलीगढ ।
3.मु0अ0सं0 332/22 धारा 379/411/420 भादवि थाना क्वार्सी जिला अलीगढ ।
4.मु0अ0सं0 516/21 धारा 323/376/498ए/506 भादवि थाना अनूपशहर जिला बुलन्दशहर ।
5.मु0अ0सं0 1269/20 धारा 379/411/420 भादवि थाना कोतवाली बुलन्दशहर जिला बुलन्दशहर ।
6.मु0अ0सं0 72/22 धारा 366 भादवि थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर ।
7.मु0अ0सं0 1612/22 धारा 399/402/420/465 भादवि थाना सलेम्पुर जिला बुन्दशहर ।
8.मु0अ0सं0 162/22 धारा 3/25 भादवि थाना सलेमपुर जिला बुलन्दशहर
9.मु0अ0सं0 359/20 धारा 420 भादवि थाना राया जिला मथुरा
10.मु0अ0सं0 207/24 धारा 303(2)/317(2)/318(4) बी0एन0एस0 थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरपुर
11.मु0अ0स0 411/26 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस थाना जमुनापार मथुरा ।
*अभियुक्त उपरोक्त की गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के नाम-*
1.प्रभारी निरीक्षक संजय पाल सिंह राघव थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
2.म0उ0नि0 मिथलेश उपाध्याय थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
3.रि0का0 866 फैजान थाना जमुनापार जनपद मथुरा ।
More Stories
अयोध्या (कोतवाली नगर)25 अक्टूबर 26*सिबिल लाइन चौकी इंचार्ज संतोष सिंह बने ऐस आई से इंस्पेक्टर
भदोही25 अक्टूबर 26*मृत SI की फर्जी पत्नी का दावा खोखला, 7 गंभीर धाराओं में 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज…
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*