भदोही25 अक्टूबर 26*मृत SI की फर्जी पत्नी का दावा खोखला, 7 गंभीर धाराओं में 7 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज…
प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के आरटीओ चौकी इंचार्ज के रूप में कार्यरत रहे भदोही जिले के निवासी राजन बिंद जिनकी 10 सितंबर 2025 को और औराई थाना क्षेत्र के नरथुआ पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी.
पिंकी बिंद नाम की महिला जो राजन की पत्नी होने का दावा करती थी उसने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए राजन बिंद के सर्विस बुक रिकॉर्ड में नॉमिनी के रूप में अपना नाम दर्ज करवा ले रखा था।
राजन बिंद के पिता रमापति बिंद एवं उनके पारिवारिक जनों की लंबी कानूनी जद्दोजहद के बाद पिंकी बिंदु उसके परिवार के अन्य सदस्य क्यों एवं उसकी सहयोगी नीलू सिंह समेत 7 लोगों पर 7 धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है।
मृतक दरोगा की नौकरी एवं मिलने वाले सरकारी लाभ को हड़पने की नीयत से पिंकी बिंद ने राजन बिंद की पत्नी होने की रची थी साजिश।
जबकि राजन के परिवार के दावों के मुताबिक पिंकी की पूर्व में हो चुकी है शादी।
भदोही पुलिस द्वारा लंबी जांच और कानूनी प्रक्रिया के दौरान आए साक्ष्य एवं सबूत के आधार पर पिंकी बिंद एवं उसके अन्य सहयोगियों पर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए संपत्ति हड़पने की साजिश करने का अभियोग औराई थाने में पंजीकृत हुआ है।
More Stories
बागपत 25 अक्टूबर 26*गन्ने के खेत में मिला दो दिन से लापता फौजी की पत्नी रुबीना का शव- रुबीना मुजफ्फरनगर के पुरबालियान की रहने वाली थी
प्रयागराज 25 अक्टूबर 26*एक चोर लंगड़ाते हुए भाजपा नेता की 50 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर चोरी करके ले गया
कोच्ची 25 अक्टूबर 2026*जज के बेटे ने मर्सडीज से व्यक्ति को कुचला