सहारनपुर 25 अक्टूबर 26*मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, व्यवस्थाओं की सराहना*
*जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन पर जोर*
*सहारनपुर*। मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में रविवार को दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के कारण मेला क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखने और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त प्रबंध करने पर जोर दिया जा रहा है।
More Stories
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना जमुनापार पुलिस द्वारा जनता के सहयोग से ए0टी0एम0 बदलकर ठगी करने वाले गैंग का अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना मगोर्रा पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी की मोटरसाईकिल व 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 25 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा तथा चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया ।*