October 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 23 अक्टूबर 26*यूपी बार काउंसिल चुनाव में कानपुर के अनुराग पांडेय की जीत!

कानपुर नगर 23 अक्टूबर 26*यूपी बार काउंसिल चुनाव में कानपुर के अनुराग पांडेय की जीत!

*Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर 23 अक्टूबर 26*यूपी बार काउंसिल चुनाव में कानपुर के अनुराग पांडेय की जीत! 7088 वोट के साथ पहले स्थान पर, प्रशांत सिंह अटल दूसरे नंबर पर*

कानपुर नगर *यूपी बार काउंसिल चुनाव में मौजूदा उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय सदस्य पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने 7088 वोट का निर्धारित कोटा हासिल कर जीत दर्ज की। पहले चरण में उन्हें 4504 वोट मिले थे।*

*चुनावी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 6840 वोट के साथ दूसरे और देवेंद्र मिश्रा नागरहा 6267 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मतगणना की प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक न्यायमूर्ति सुरेंद्र सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई।*

*वहीं, नीरज दुबे के 183 नंबर के मतपत्रों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। इसके बाद नियमानुसार सरप्लस वोट अन्य प्रत्याशियों को स्थानांतरित किए जाएंगे और चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।*

Taza Khabar