लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[23/10, 15:35] +91 94500 12864: मऊ में आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने पर दुबारी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, जांच जारी
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र की दुबारी पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह को कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की। संबंधित उपनिरीक्षक को करीब चार दिन पहले ही दुबारी चौकी का प्रभारी बनाया गया था।
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक महिला से उपनिरीक्षक की कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो को लेकर उठे सवालों के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है। हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता और बातचीत से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। महिला की पहचान गोपनीय रखी गई है।
एएसपी बोले—जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश सिंह को कुछ दिन पहले दुबारी चौकी प्रभारी के पद पर तैनात किया गया था। इसके बाद उनके कथित आपत्तिजनक ऑडियो के वायरल होने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।
एएसपी के मुताबिक, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित उपनिरीक्षक के खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में इस तरह के आचरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।
[23/10, 15:35] +91 93366 72487: लखनऊ
बाजारखाला में जुए के अड्डे पर छापा
मकान में जुआ खेलते हुए 16 अभियुक्त गिरफ्तार नन्दाखेड़ा मिलएरिया में चल रहा था जुए का अड्डा मौके से एक लाख 27 हजार 150 रुपये बरामद 52 ताश के पत्ते और तीन गड्डियां भी बरामद अंकित वर्मा के मकान में जुआ खिलाने का आरोप पुलिस की घेराबंदी में भागने की कोशिश नाकाम बाजारखाला पुलिस ने सभी 16 आरोपियों को पकड़ा सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी
[23/10, 15:35] +91 93366 72487: लखनऊ
यूपी के 9 जिलों में 23 अक्टूबर को शराब की दुकानें रहेंगी बंद, लखनऊ में 27 अक्टूबर तक रोक
बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी नहीं होगी शराब की बिक्री, निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासन का फैसला
उत्तर प्रदेश में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए 23 अक्टूबर को नौ जिलों में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। चुनाव के मद्देनजर इन जिलों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान शराब की दुकानों के साथ बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी शराब की बिक्री नहीं होगी।
वहीं, राजधानी लखनऊ में जिलाधिकारी ने 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। निर्धारित अवधि के दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।
[23/10, 15:35] +91 93366 72487: लखनऊ
LDA इंजीनियर का वायरल वीडियो मामला
अवैध निर्माण के नाम पर लेनदेन का आरोप
वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराएगा LDA
LDA वीसी ने जांच समिति गठित की
अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में बनी समिति
प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान और देवांश त्रिवेदी समिति में शामिल
अधिशासी अभियंता मनोज सागर भी समिति के सदस्य
लेखाधिकारी विनोद श्रीवास्तव को सदस्य संयोजक बनाया गया
समिति एक सप्ताह में VC को रिपोर्ट सौंपेगी
ZO एम सिंह और JE राहुल विश्वकर्मा पर आरोप
जांच में वीडियो की सत्यता और तथ्यों को परखा जाएगा
जांच रिपोर्ट के बाद LDA में बड़ी कार्रवाई संभव
[23/10, 15:35] +91 93366 72487: लखनऊ
राजधानी लखनऊ के स्कूलों में कल रहेगा अवकाश
नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूल रहेंगे बंद
सभी बोर्ड के स्कूल कल बंद रखने का निर्देश
विधान परिषद चुनाव मतदान के चलते स्कूलों में कल का अवकाश घोषित
[23/10, 15:35] +91 93366 72487: लखनऊ
कांग्रेस मुख्यालय में अशफाक उल्ला खां की जयंती मनाई गई
प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने श्रद्धांजलि अर्पित की
कांग्रेस पदाधिकारियों ने शहीद के चित्र पर पुष्प चढ़ाए
अशफाक उल्ला खां का साहस और बलिदान प्रेरणास्रोत- मोना
उनका जीवन राष्ट्रप्रेम, एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल- मोना
काकोरी रेल एक्शन के शताब्दी वर्ष का किया जिक्र
नौ अगस्त 1925 को काकोरी रेल एक्शन अंजाम दिया गया- मोना
इस मामले में 26 क्रांतिकारियों को आरोपी बनाया गया था- मोना
अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल भी शामिल थे- मोना
ठाकुर रोशन सिंह को भी फांसी की सजा सुनाई गई- मोना
अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ युवाओं को संघर्ष की प्रेरणा दी
कार्यक्रम में सांसद तनुज पुनिया समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे
[23/10, 15:35] +91 93366 72487: लखनऊ मंडल के 135 रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत जनसंवाद आयोजित डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने यात्रियों से बातचीत की लखनऊ स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया अर्चना एक्सप्रेस के एसी और सामान्य कोचों में संवाद यात्रियों से सफाई संबंधी समस्याएं और सुझाव जाने अयोध्या धाम और वाराणसी जंक्शन पर भी जागरूकता अभियान काशी, प्रयाग, सुल्तानपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर जनसंवाद रायबरेली, अमेठी, उन्नाव और बाराबंकी में भी कार्यक्रम रेलवे अधिकारियों ने स्वच्छता के प्रति यात्रियों को जागरूक किया
[23/10, 15:35] +91 93366 72487: लखनऊ
नक्शा पास कराने के लिए लोग परेशान
LDA में 359 एनओसी के मामले लंबित पड़े
पांचों तहसीलों से NOC नहीं मिलने पर अटके नक्शे
LDA ने पांचों तहसीलों के SDM को भेजा पत्र
सदर तहसील में सबसे ज्यादा 142 एनओसी लंबित
मलिहाबाद में 89 और मोहनलालगंज में 72 मामले लंबित
BKT तहसील में 43 एनओसी जारी होना बाकी
सरोजनीनगर तहसील में 13 NOC लंबित
NOC नहीं मिलने से मानचित्र स्वीकृति में देरी
शासन के निर्देशों के बावजूद समय पर नहीं हो रहा काम
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन महंगा होगा
LDA ने सभागार और बैंक्वेट हॉल का किराया बढ़ाया
नई दरें लागू, एक लाख रुपये से अधिक बढ़ोतरी
प्रतिष्ठान के छह सभागार और बैंक्वेट हॉल महंगे हुए
आईजीपी को संवारने पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च
सभागारों में साउंड और सामान्य लाइटिंग की सुविधा मिलेगी
LDA ने सुविधाएं बढ़ाकर किराया बढ़ाने का फैसला लिया
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ में डेंगू के 22 नए पॉजिटिव मरीज मिले इंदिरानगर और अलीगंज में पांच-पांच मरीज मिले चंदरनगर में पांच, चिनहट में दो मरीज मिले फैजुल्लागंज के 110 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया मिल्लतनगर और कृष्णलोक नगर में दवाएं वितरित मोबाइल मेडिकल यूनिट ने 63 लोगों को उपचार दिया फैजुल्लागंज में 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती की गई डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूक किया
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ
दो टाटा मैजिक गाड़ियों में आग लगी
अमीनाबाद के मॉडल हाउस में पहली गाड़ी जली
तारक मुखर्जी रोड पर हुई घटना
फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई
उदयगंज में कैंट रोड स्थित गुप्ता बेकरी के पास आग
सीएनजी टाटा मैजिक में लगी आग पर पाया काबू
दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ
शहरों में भी बंदरों को पकड़ेगा वन विभाग
मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में हुआ फैसला
बंदर पकड़ने में नगर निकाय वन विभाग की मदद करेंगे
वन विभाग को बंदर पकड़ने के लिए बनाया गया नोडल विभाग
स्थानीय निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने जारी किए निर्देश
बंदरों की आबादी जानने के लिए देहरादून संस्थान से संपर्क
बंदरों के प्रबंधन में पशु कल्याण बोर्ड से लिया जाएगा परामर्श
बंदरों के पुनर्वास के लिए वन विभाग करेगा स्थल चयन
बंदरों के रहने के लिए फलदार पेड़ों का होगा विस्तार
हॉटस्पॉट पर बंदरों को रोकने वाले कूड़ेदान लगाएंगे निकाय
सार्वजनिक स्थानों पर बंदरों को खाना खिलाने पर प्रतिबंध रहेगा
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ
नैमिष नगर और वरुण विहार में भूखंडों की मांग
दोनों आवासीय योजनाओं में 4520 भूखंडों के लिए आवेदन
वरुण विहार में उपलब्ध भूखंडों के मुकाबले पांच गुना आवेदन
नैमिष नगर में भूखंडों के लिए चार गुना आवेदन पहुंचे
दोनों योजनाओं में अब तक 20335 लोगों ने कराया पंजीकरण
वरुण विहार के 2847 भूखंडों के लिए 13309 आवेदन
नैमिष नगर के 1673 भूखंडों के लिए 7026 आवेदन
24 सितंबर से दोनों योजनाओं में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
24 अक्टूबर को दोनों योजनाओं में बुकिंग प्रक्रिया होगी पूरी
मांग बढ़ने पर नए भूखंडों का पंजीकरण शुरू कराने की तैयारी
नवंबर में ही भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी कराने की योजना
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ
शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के बीच हुआ था झगड़ा घटना वाले दिन दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई पुलिस पूछताछ में झगड़े की बात आई सामने झगड़े के बाद हुई थी पूरी घटना श्रद्धा दुबे की मेड का पुलिस ने दर्ज किया बयान पड़ोसियों के बयान भी पुलिस ने किए दर्ज शिवा के गिरने पर पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाने में की मदद दोनों को करीब से जानने वालों के बयान भी दर्ज
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ
समाजवादी पार्टी के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर का मामला
नेता राकेश चौधरी ने लगे पोस्टर फाड़े
कहा सपा को बदनाम करने की साजिश
लखनऊ के अलग अलग चौराहों पर लगे थे विवादित पोस्टर
बैकुंठ धाम रोड पर लगे पोस्टर राकेश चौधरी ने फाड़े
[23/10, 15:36] +91 93366 72487: लखनऊ
शिक्षक-स्नातक निर्वाचन को लेकर पुलिस अलर्ट
पश्चिमी डीसीपी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
पुलिस ड्यूटी स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश
संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल अधिकारियों को देने के निर्देश
निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
More Stories
मथुरा 23 अक्टूबर 26*थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।*
महोबा 23 अक्टूबर 26*चरखारी में सपा के संभावित दावेदार दिनेश राजपूत ने की नुक्कड़ सभा,
कौशांबी23 अक्टूबर 26*स्नातक मतदाता सूची पर बड़ा सवाल: 20 लाख आबादी, 77 डिग्री कॉलेज और सिर्फ 20,140 मतदाता!