लखनऊ 23 अक्टूबर 26*बाजारखाला में मौत की दवा बेच रहा है शरद मेडिकल स्टोर – लोगों की जान से खुला खिलवाड़!*
लखनऊ *थाना बाजारखाला के बुलाकी अड्डा चौराहे पर बना शरद मेडिकल स्टोर… दवा की दुकान नहीं, मौत का अड्डा बन गया है!
*क्या चल रहा है इस स्टोर में?*
1. *डुप्लीकेट दवाइयों का धंधा:* आरोप है कि यहाँ नकली और डुप्लीकेट दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं।
2. *मनमाना रेट:* MRP से कई गुना महंगे दाम पर दवाइयां थमाई जा रही हैं।
3. *अनपढ़ों के हाथ में जान:* दुकान पर कोई लाइसेंसधारी फार्मासिस्ट नहीं है। अनट्रेंड लड़के लोगों को दवाइयां दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
4. *विरोध करो तो गुंडागर्दी:* जब कोई मरीज या तीमारदार महंगी और नकली दवा का विरोध करता है, तो दुकान के गुंडे बदतमीजी और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मालिक की गैर-मौजूदगी में यहाँ डुप्लीकेट दवाओं का पूरा रैकेट चल रहा है।
सबसे बड़ा सवाल – ड्रग विभाग और पुलिस सो क्यों रही है? अगर इस मौत के सौदागर पर तुरंत छापा नहीं पड़ा, तो किसी की जान भी जा सकती है।
*स्थान: शरद मेडिकल स्टोर, बुलाकी अड्डा चौराहा, थाना बाजारखाला, लखनऊ।*
More Stories
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में गूंजा विरोध, उत्तराखंड एकता मंच ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार को दी चेतावनी
नई दिल्ली 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
कौशाम्बी 23 अक्टूबर 26*भरवारी में एमएलसी मतदान के दौरान बूथ के पास कुर्सी-मेज लगाकर जमे रहे सपा-भाजपा नेता,लेते रहे पल-पल का जायजा*