🆕️ सहारनपुर ब्रेकिंग….
सहारनपुर 23 अक्टूबर 26*एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत मण्डलायुक्त, डीएम एवं एसएसपी ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जाएजा…*
सहारनपुर *निर्वाचन को पूरी तरह पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के दिए निर्देश…
*निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर अपने कर्तव्यों का करें निर्वहन – मण्डलायुक्त*
मतदाताओं को न हो किसी प्रकार की असुविधा, आदर्श आचार संहिता का हो पूर्णतः अनुपालन…
उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद मेरठ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन 2026 हेतु मतदान के दौरान मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार, जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा जे0वी0जैन कॉलेज सहित विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाएजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं, पुलिस बल की तैनाती, मतदाताओं के सुगम आवागमन, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सुरक्षा सम्बन्धी तैयारियों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ0 रूपेश कुमार ने कहा कि प्रशासन निर्वाचन को पूरी तरह पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गये है।
वीडियोग्राफी के बीच मतदान होने के बाद सील मतपेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र की निगरानी कन्ट्रोल रूम से की जा रही है। प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर मतदान प्रतिशत की सूचना, कानून व्यवस्था की स्थिति, किसी भी प्रकार की असामान्य घटना की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को समय से दी जा रही है।
मण्डलायुक्त द्वारा मतदान ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। मतदान केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा मतदान प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। मतदान केन्द्रों पर आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मतदान प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराई जाए।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें