मथुरा 22अक्टूबर 26*15 नवंबर को निकलेगी कुबलियापीड हाथी वध महोत्सव की शोभायात्रा
कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। श्रीजी बाबा आश्रम भूतेश्वर पर गुरुवार शाम पांच बजे कुबलियापीड हाथी वध महोत्सव समिति की ओर से महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष एवं ब्रज के संत आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने की। कृष्ण-बलराम की छवि के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
समिति संस्थापक राज नारायण गौड़, पं. बंसीलाल शर्मा और राजीव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 नवंबर को महोत्सव आयोजित होगा। शाम पांच बजे स्वामी घाट से पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू होगी। इसमें करीब डेढ़ दर्जन झांकियां शामिल होंगी। इस बार काली और अखाड़े की पटेबाजी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेगा।
समिति अध्यक्ष आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने बताया कि लंबे समय से मंडी रामदास के निवासी इस मेले का आयोजन करते आ रहे हैं। अब इसमें शहर के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। ग्वाल-बाल हाथों में लाठी लेकर स्वामी घाट से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के निकट मल्लपुरा स्थित हाथी वध स्थल पहुंचेंगे। यहां हाथी वध की लीला के बाद केशवदेव मंदिर पर आरती होगी। इसके बाद शोभायात्रा श्रीजी बाबा आश्रम पर पहुंचकर संपन्न होगी।
महामंत्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि मार्ग में जगह-जगह कृष्ण-बलराम की आरती कर भक्त आशीर्वाद लेंगे। युवा अध्यक्ष सागर शर्मा और युवा महामंत्री मधुसूदन गोस्वामी ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में युवा और महिला टीम की भागीदारी रहेगी। पत्रिका विमोचन में समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें