देहरादून 9 अक्टूबर 26*देहरादून में तीन लोगों की हत्या के मामले में बिजनौर निवासी प्लंबर गिरफ्तार
मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद की बात आई सामने, पुलिस मामले की जांच में जुटी
बिजनौर
देहरादून । उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बिजनौर निवासी एक प्लंबर को गिरफ्तार किया है। मृतकों में 80 वर्षीय सेवानिवृत्त मैनेजर रमेश कपूर, उनकी 75 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और 48 वर्षीय घरेलू सहायिका तिलया देवी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि मामले में पुलिस जांच के दौरान राजकुमार नाम के व्यक्ति की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्लंबिंग का काम करता था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, काम की मजदूरी को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने 600 रुपये मांगे थे, जबकि 300 रुपये दिए जाने की बात सामने आई है। इसी विवाद के बाद तीनों की हत्या किए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, वारदात में पेचकस का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होगी।..
More Stories
झाँसी 9 अक्टूबर 26*बुंदेलखंड राज्य का समर्थन नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड के 9 सांसदों का सामूहिक पुतला फूका गया*।
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*सपा सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में