लखनऊ 23 नवंबर 26*❇️झूठी ऑनलाइन शिकायतों पर सख्ती:* *कोटेदारों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी*
लखनऊ Ⓜ️राशन वितरण व्यवस्था में कोटेदारों के विरुद्ध बिना आधार झूठी ऑनलाइन शिकायतें करने वालों के प्रति अब सख्त रुख अपनाया जा रहा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सच्ची और प्रमाण सहित शिकायत का स्वागत है, लेकिन बिना तथ्य जांचे या किसी और के कहने पर झूठी शिकायत करना गंभीर मामला है। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार, झूठी शिकायत देने पर शिकायतकर्ता भारतीय कानून के तहत दंडनीय कार्रवाई का भागी बन सकता है।
आजकल कुछ लोग बिना दुकान पर जाए, राशन लिए या वितरण की प्रक्रिया देखे कोटेदार के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा देते हैं। ऐसी शिकायतों से न केवल कोटेदारों को अनावश्यक परेशानी होती है, बल्कि प्रशासनिक मशीनरी का समय भी बर्बाद होता है और वास्तव में पीड़ित लाभार्थियों की शिकायतों की जांच प्रभावित हो सकती है।
कोटेदारों का कहना है कि वे ईमानदारी से जनता को राशन वितरित कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बिना किसी सबूत के उनके खिलाफ शिकायत करके उन्हें बदनाम और परेशान कर रहे हैं। ऐसी हरकतों से वितरण व्यवस्था पर असर पड़ता है और ईमानदार कोटेदारों का मनोबल गिरता है।
*❇️झूठी शिकायत पर कार्रवाई* *संभव*
यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर बिना आधार झूठी शिकायत दर्ज कराता है, तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बिना तथ्य या सबूत वाली शिकायत को जांच के दौरान खारिज भी किया जा सकता है। इसलिए शिकायत करने से पहले तथ्यों की पुष्टि और उपलब्ध प्रमाण जरूरी है।
अधिकारियों का कहना है कि किसी भी समस्या की स्थिति में पहले कोटेदार से बात करें और आवश्यकता होने पर संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करें। यदि समस्या का समाधान न हो, तो प्रमाण के साथ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाए।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि सच्ची शिकायत को किसी भी सूरत में दबाया नहीं जाएगा। राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं और कई जगहों पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश भी दिए हैं। इसलिए जरूरी है कि शिकायत तथ्यों पर आधारित हो, प्रमाण के साथ हो और उचित माध्यम से दर्ज कराई जाए।

More Stories
कौशाम्बी 23 नवंबर 26**निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने,हटाने एवं संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन*
कौशाम्बी 23 नवंबर 26*धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,एसपी ने ध्वज फहराकर दी सलामी*
कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*आधी रात को युवक को मारी गोली गंभीर घायल*