पूर्णिया बिहार 9 अक्टूबर26 *पूर्णिया के DM सख्त: 31 अक्टूबर तक चमकने चाहिए सभी अस्पताल, फंड की नहीं होगी कमी*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो की पूर्ण डिविजन बिहार
पूर्णियाबिहार । जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में DM ने साफ कहा – *31 अक्टूबर 2026 तक जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का जीर्णोद्धार और रंग-रोगन हर हाल में पूरा होना चाहिए।*
बैठक में सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (BHM) और अस्पताल प्रबंधक (HM) शामिल हुए।
कायाकल्प पर फोकस: पुट्टी के बाद ही पेंट, टॉयलेट पर विशेष जोर
जिलाधिकारी ने कायाकल्प योजना के तहत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जहाँ भी पेंटिंग होनी है, वहाँ पहले पुट्टी लगाना अनिवार्य है, उसके बाद ही गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कराया जाए।
समय और बजट बचाने के लिए DM ने कहा कि जो भवन जिस रंग में है, उसे उसी रंग से दोबारा पेंट किया जाए। साथ ही अस्पतालों के शौचालयों की मरम्मत और स्वच्छता पर सबसे ज्यादा ध्यान देने को कहा। उन्होंने आश्वस्त किया कि काम के लिए फंड की कोई कमी नहीं होगी, जरूरत पड़ने पर जिला परिषद या राज्य स्तर से अतिरिक्त बजट मंगाया जाएगा।
मरीजों के लिए DM के 3 बड़े तोहफे
स्वास्थ्य सेवाओं को मरीज-अनुकूल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने तीन अहम निर्देश दिए:
*1. May I Help You काउंटर:* सभी अस्पतालों में मरीजों के मार्गदर्शन के लिए तत्काल काउंटर खुलेगा।
*2. कतार खत्म, बैठने की व्यवस्था:* OPD/रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी लाइनों को व्यवस्थित किया जाएगा और सभी के लिए बैठने की व्यवस्था होगी।
*3. शुद्ध पेयजल:* रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर मरीजों और तीमारदारों के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था होगी।
DM ने कुछ मार्गदर्शक वीडियो भी अधिकारियों के साथ साझा किए और कहा कि फील्ड में काम इन्हीं मानकों पर दिखना चाहिए ताकि यह एक बड़ी उपलब्धि के रूप में नजर आए।
More Stories
दिल्ली 9 अक्टूबर 26*सीटीआई ने दिवाली तक दिल्ली में धरने-प्रदर्शनों पर रोक लगाने की मांग की, व्यापार प्रभावित होने का दिया हवाला
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*सपा सांसद देवेंद्र शाक्य की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल शिवराजपुर क्षेत्र के रवान में
कानपुर नगर 9 अक्टूबर 26*रेलवे समपार संख्या 75-B और 75-C चार दिन रहेंगे बंद*