*कौशाम्बी23 नवंबर 26*धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस,एसपी ने ध्वज फहराकर दी सलामी*
*कौशाम्बी* उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जनपद कौशाम्बी में भी पुलिस झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्री सत्यनारायण द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी स्थित क्वार्टर गार्ड पर पुलिस ध्वज फहराकर सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को पुलिस झंडा दिवस के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तर-प्रदेश पुलिस का संदेश पढ़कर सुनाया।अपने संबोधन में एसपी ने कहा कि यह ध्वज हमारे गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। पुलिस ध्वज को फहराने और उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें स्वाभिमान एवं गर्व की अनुभूति होती है। यह ध्वज हमें नए जोश और उत्साह के साथ कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करता है।
उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश पुलिस को उनके शौर्य के लिए सम्मानित करते हुए 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने पुलिस कलर (पुलिस ध्वज) प्रदान किया था। तब से प्रत्येक वर्ष 23 नवम्बर को पुलिस झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बाईं जेब के ऊपर धारण किया गया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी श्रीमती अमिता सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ,समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालय पर एवं जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा अपने परिसर में एकत्रित पुलिस बल के साथ पुलिस ध्वज फहराकर ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पुलिस झंडा दिवस मनाया गया व झंडे को सलामी दी गई।

More Stories
कौशाम्बी 23 नवंबर 26**निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने,हटाने एवं संशोधन के लिए 16 दिसंबर तक जमा किए जा सकेंगे आवेदन*
कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*आधी रात को युवक को मारी गोली गंभीर घायल*
कौशाम्बी 23 नवम्बर 26*निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतें अधिकारी–सीडीओ*