October 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 9 अक्टूबर 26 एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

मुजफ्फरनगर 9 अक्टूबर 26 एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

मुजफ्फरनगर 9 अक्टूबर 26 एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

कई स्वास्थ्य केंद्रों पर लटके ताले, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज; सरकार से वार्ता की मांग

लोकेंद्र गौतम ब्यूरो चीफ, सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के बैनर तले एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चलते जनपद की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। जिला चिकित्सालय पुरुष एवं जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, जबकि कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके रहने से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का कामकाज भी प्रभावित रहा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्टिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर भी असर पड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं में व्यवधान के चलते मरीजों और उनके परिजनों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। अधिकारियों की ओर से सेवाओं को सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए गए, लेकिन हड़ताल के कारण कई स्थानों पर स्वास्थ्य संबंधी कार्य प्रभावित रहे।
जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने सरकार पर साधा निशाना,,
संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि हड़ताल के दूसरे दिन तक भी सरकार की ओर से वार्ता के लिए कोई सकारात्मक पहल सामने नहीं आई है। कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वार्ता शुरू की जाए।
डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाता, तो मौजूदा स्थिति से बचा जा सकता था। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। डॉ. सुदेश वर्मा ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन लंबा खिंच सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी अपने अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।
विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने धरना स्थल पर पहुंचकर दिया समर्थन
एनएचएम संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आशा संघ की अध्यक्ष चौधरी निर्मला सिंह सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने संविदा कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की। प्रतिनिधियों ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लंबे समय से योगदान दे रहे संविदा कर्मचारियों को उनके कार्य के अनुरूप सम्मानजनक मानदेय और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान अब और अधिक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंदोलन जारी: डॉ. राहुल वर्मा

डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एनएचएम संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, सम्मानजनक मानदेय तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। टीबी कर्मचारियों की समस्याओं का मुद्दा भी उठा ,,टीबी संघ के अध्यक्ष अतुल भारद्वाज ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन कार्यक्रम को शुरू हुए 25 वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन इस क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को अब भी सम्मानजनक वेतन और सेवा संबंधी सुविधाओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों की आर्थिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान किया

Taza Khabar