October 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 9 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 9 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 9 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ : उत्तर प्रदेश में SIR को लेकर गंभीर सवाल। 16.18 लाख नाम जुड़ने पर उठा सवाल। चुनाव अधिकारी ने कहा, कोई नियम नहीं टूटा। सरकारी वेबसाइट पर 71.38 लाख आवेदन दिखाए। जबकि फाइनल लिस्ट में 84.3 लाख नाम जोड़े। 16.18 लाख नाम ऐसे जुड़े जो सार्वजनिक नहीं। द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट के बाद हड़कंप। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दफ्तर ने सफाई दी। ये आवेदन ड्राफ्ट लिस्ट आने से पहले के- CEO। आवेदन घर-घर सर्वे के दौरान लिए गए थे- CEO। ‘ड्राफ्ट के बाद आए आवेदनों की लिस्ट वेबसाइट पर’।

➡️ लखनऊ : तबादले के 10 दिन बाद भी जमे चौकी प्रभारी। बीकेटी थाने की चंद्रिका देवी चौकी का मामला। शशि प्रकाश सिंह का 29 सितंबर को तबादला। 10 दिन बाद भी चौकी प्रभारी रिलीव नहीं हुए।

➡️ कानपुर : महाराष्ट्र का ड्रग तस्कर कानपुर से अरेस्ट। UP STF ने साबिर मोहम्मद को अरेस्ट किया। ड्रग तस्कर को थाना कर्नलगंज से किया अरेस्ट। आरोपी तस्कर दोस्त से मिलने कानपुर आया था।

➡️ मुरादाबाद : मेटल कारोबारी के यहां GST का छापा। कोठीवाल नगर, लाजपत नगर के गोदाम की जांच। सनराइज मेटल कॉरपोरेशन पर GST चोरी की आशंका। टीम ने गोदामों से फाइलें, अन्य सामान कब्जे में लिए।

➡️ बलरामपुर : गंगा ट्रेडिंग कंपनी में GST का छापा। टीम ने कई घंटों तक की फाइलों की जांच। खरीद-बिक्री व GST अभिलेख की जांच। जांच के बाद कंपनी के दस्तावेज भी ले गई। रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई- GST कमिश्नर। भगवती गंज स्थित है गंगा ट्रेडिंग कंपनी।

➡️ मुरादाबाद : यूपी पुलिस परीक्षा का मामला। फर्जी महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया। परीक्षा में फेल होने के बाद दौड़ में पहुंचीं। दौड़ में भाग लेने पहुंची थी महिला। फर्जी एडमिट कार्ड लेकर पहुंची साहिबा। चेकिंग के दौरान फर्जी एडमिट कार्ड पकड़ा। अमरोहा की रहने वाली है आरोपी साहिबा। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज।

➡️ कानपुर : घाटमपुर में दबंग महिला के घर में घुसे। घुसकर दबंगों ने मारपीट और छेड़खानी की। तोड़फोड़, जान से मारने की भी धमकी। फत्तेपुर निवासी महिला जानकी से मारपीट। आरोपी टैटू, नरेश और असद पर लगे आरोप। बदमाश शिवा, ज्ञानी, साथियों पर भी आरोप। बदमाशों ने कार और बाइक में की तोड़फोड़। पीड़िता ने बदमाशों के खिलाफ की शिकायत। घाटमपुर थाना में दी शिकायत, कार्रवाई की मांग। घाटमपुर थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️ सुल्तानपुर : संजय यदुवंशी के माता-पिता धरनास्थल पहुंचे। बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर लेकर पहुंचे। तिकोनिया पार्क में भारी संख्या में समर्थक मौजूद। फिलहाल संजय यदुवंशी अभी धरने में नहीं पहुंचे। धम्मौर पुलिस के खिलाफ तिकोनिया पार्क में धरना।

➡️ संभल : 3 तलाक देने के मामले में 12 लोगों पर FIR। पति सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज। महिला की पिटाई करने के बाद घर से निकाला था। ससुराल वालों ने महिला से 1 साल के बेटे को छीना। महिला ने बुलेट, 50000 रुपये मांगने का आरोप लगाया। थाना नखासा क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा की ससुराल है।

➡️ फतेहपुर : ड्राइविंग लाइसेंस के नाम पर अवैध वसूली। एआरटीओ और लिपिक शुभम सिंह निलंबित। 8 अक्टूबर को शासन ने की निलंबन की कार्रवाई। ADM, ASP की संयुक्त टीम ने की थी छापेमारी। 4 संदिग्धों के पास से नगदी बरामद हुई थी।

➡️ फिरोजाबाद : शिकोहाबाद स्टेशन रोड पर भीषण हादसा। ट्रक ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को रौंदा। ट्रक स्कूटी को दूर तक घसीटता ले गया। स्कूल जा रही अंशिका और रागिनी घायल। दोनों घायल छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला।

➡️ लखीमपुर : मितौली में नर्स हत्याकांड का खुलासा। प्रेम संबंधों के विवाद में महिला की हत्या। पूर्व प्रेमी निकला हत्यारा- सीओ गोला। कार से शव ले जाकर खाई में फेंका- CO। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पकरिया जलालपुर में मिला था शव। थाना मितौली क्षेत्र का मामला।

➡️ लखनऊ : 68,500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का आवास घेरा। आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन। भर्ती का परिणाम संशोधित करने की उठाई मांग। पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की।

➡️ अमेठी : नवरात्र पर्व को लेकर एसपी का निरीक्षण। सरवणन टी. ने थौरी का आमघाट का निरीक्षण। मूर्ति विसर्जन की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

➡️ ग्रेटर नोएडा : अजनारा होम्स सोसाइटी की फंसी लिफ्ट। लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे लोग। सोसाइटी में आए दिन फंसी रही लिफ्ट। लिफ्ट कंपनी और मेंटेनेंस पर उठे सवाल। जिम्मेदार बिल्डर पर कार्रवाई की मांग।

➡️ चंदौली : नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा। साईं और आशीष नमकीन फैक्ट्री पर मारा छापा। जांच में खामियां, फैक्ट्री संचालक को नोटिस। राजेश ब्रांड मिक्स मसाला की बिक्री पर रोक। मुगलसराय औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 का मामला।

➡️ चंदौली : नमकीन फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा। साईं और आशीष नमकीन फैक्ट्री पर मारा छापा। जांच में खामियां, फैक्ट्री संचालक को नोटिस। मुगलसराय औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 का मामला।

➡️ लखनऊ : कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती का बयान। गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी से सर्वसमाज दुखी-माया। कुछ मुट्ठी भर लोगों से देश खुशहाल नहीं होगा-माया। फिल्मी माहौल बनाकर देश सुखी नहीं बन सकता-माया। Gen-Z, Gen-Alpha ने भी उठाए BSP के मुद्दे-माया। युवा शक्ति को देश निर्माण में लगाने की जरूरत-माया। स्कूल, अस्पताल, सड़कों पर काम करें सरकारें-मायावती। ‘रोटी-रोजी के मुद्दों पर सरकारों को ध्यान देना होगा’।

➡️ अमेठी : पशुपालन फार्म हाउस से बकरा चोरी। कुंडी काटकर 5 बकरे चुरा ले गए चोर। रामगंज थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️ कानपुर : भौती खेड़ा में रेलवे वैगन से तेल चोरी। ट्रैक पर टैंकरों से चोरी का वीडियो वायरल। ऑयल टैंकर से तेल निकालते दिखे चोर। पनकी धाम रेलवे क्षेत्र का पूरा मामला।

➡️ लखनऊ : फैजुल्लागंज में बाढ़ से बिगड़े हालात। मिल्लत नगर में नहीं मिल रही दवा और खाना। नाव तक का इंतजाम नहीं, घरों में हो रही चोरी। हाथों में पोस्टर लेकर बाढ़ प्रभावितों का प्रदर्शन। पोस्टर में लिखा, घबराइए आप स्मार्ट सिटी में हैं। बच्चों के साथ महिलाएं सड़कों पर रह रही हैं।

➡️ दिल्ली : कल के प्रदर्शन के चलते 57 मेट्रो स्टेशन बंद। दिल्ली में आज रात 9 बजे से मेट्रो स्टेशन बंद। पूरी दिल्ली में शराब की दुकानें बंद की गईं। दिल्ली में एंट्री के बॉर्डर भी सील करने की तैयारी। जंतर-मंतर पर अभी से भारी पुलिस फोर्स लगी। कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए अलर्ट। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं- पुलिस। कॉकरोच पार्टी के आवेदन को पुलिस ने खारिज किया। बिना अनुमति प्रदर्शन करने पर कार्रवाई होगी- पुलिस।

➡️ मैनपुरी : वृद्ध व्यक्ति से नामजदों ने की मारपीट। खेत में फसल काटने गए वृद्ध से मारपीट। थाना औंछा क्षेत्र के नगला मनी का मामला।

➡️ सहारनपुर : SP प्रदेश सचिव रूही अंजुम पर केस दर्ज। 7 नामजद और अज्ञात कार्यकर्ताओं पर भी केस। अंबेडकर चौक पर सपा ने किया था प्रदर्शन। जनकपुरी पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा।

➡️ कानपुर : सपा पार्षदों की पक्षपात न करने की मांग। विकास कार्य में पक्षपात न करने की मांग। सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात। कार्यों के लिए एक समान बजट जारी हो-सपा।

➡️ मिर्जापुर : जमीन के विवाद में दिनदहाड़े चाकूबाजी। दबंग ने चाकू से युवक को किया घायल। घायल युवक ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर। पुलिस ने चाकूबाजी से किया इनकार। चिल्ह थाना क्षेत्र के रामपुर का मामला।

➡️ बदायूं : कांग्रेस ने मनाया काला दिवस। कार्यकर्ताओं ने बांधी काली पट्टी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग। प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस।

➡️ मेरठ : छात्रों के दो गुटों में चली बेल्ट, लात-घूंसे। बीच सड़क पर दो गुटों के बीच मारपीट। स्कूल यूनिफॉर्म में मारपीट करते दिख रहे। पुलिस ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान। लालकुली क्षेत्र के छिपी टैंक का मामला।

➡️ सिद्धार्थनगर : अवैध दुकानों, मकानों पर चला बुलडोजर। रेलवे विभाग ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। रेलवे की जमीन पर कब्जा किया गया था। रेलवे की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा। उसका बाजार रेलवे स्टेशन के पास का मामला।

———————————————————————————

Taza Khabar