बांदा 8 अक्टूबर 26*मणिकर्णिका युवती सम्मेलन में छात्राओं ने लिया भाग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*– बांदा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कानपुर प्रांत के तत्वावधान में ‘मणिकर्णिका—आंगन से अंतरिक्ष तक’ युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बांदा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों के सर्वांगीण विकास के साथ राष्ट्र के पुनर्निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा, उच्च क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी दीपाली गुप्ता, एबीवीपी की प्रांत पदाधिकारी विज्ञा मिश्रा, सबीहा रहमानी, जिज्ञासा तिवारी और जयंती सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन एबीवीपी की प्रांत सह मंत्री आयुषी त्रिपाठी ने किया।
सम्मेलन में अनुभवी महिलाओं के साथ संवाद सत्र आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं ने छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। विज्ञा मिश्रा ने राष्ट्र के पुनर्निर्माण में छात्राओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल कथक साधना केंद्र की छात्राओं ने नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दो सत्रों में आयोजित सम्मेलन में ‘आंगन से अंतरिक्ष तक’ युवतियों की भूमिका और उनके सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विनोद जैन ने अखंड हिंद फौज के विषय में जानकारी साझा की। उपस्थित अतिथियों ने सम्मेलन की सराहना की।
More Stories
बांदा8 अक्टूबर 26*ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज:, डीएम को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन,
बांदा 8 अक्टूबर 26*चिल्ला में पीस कमेटी की बैठक,नई जगह मूर्ति स्थापना से पहले लेनी होगी अनुमति*
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*मुजफ्फरनगर के नवागत एसएसपी सूरज राय ने संभाला कार्यभार,,,