जयपुर 27 सितंबर 26*स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 का सफल आयोजन
रैम्प पर दिखा फैशन, ग्लैमर और आत्मविश्वास का संगम, राजस्थान बिजनेस आइकन अवॉर्ड में सम्मानित हुई 30 हस्तियां
जयपुर। मानसरोवर स्थित होटल प्राइम सफारी में जीएसएस फिल्म्स प्रोडक्शन की ओर से नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट ‘स्टाइल ऑन रैम्प मिस एंड मिसेज इंडिया 2026 सीजन-1’ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में देशभर से चयनित 34 फाइनलिस्ट मॉडल्स ने हिस्सा लिया, जिनमें 24 मिस और 10 मिसेज कैटेगरी की प्रतिभागी शामिल रहीं। वहीं इसी अवसर पर ‘राजस्थान बिजनेस आइकन अवॉर्ड 2026’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें बिजनेस क्षेत्र से जुड़ी 30 हस्तियों को अवॉर्ड एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने तीन अलग-अलग सीक्वेंस में रैम्प वॉक कर अपने फैशन सेंस, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्टेज प्रेजेंस का प्रदर्शन किया। आयोजक सुहान खान ने बताया कि फिनाले से पहले प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय ग्रूमिंग सेशन आयोजित किया गया, जिसमें रैम्प वॉक, पर्सनैलिटी, प्रेजेंटेशन और स्टेज कॉन्फिडेंस से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। फैशन सेगमेंट में निधि अग्रवाल-विकास साड़ीज तथा सुनील गोस्वामी-बाय प्रियंका फैशन ने अपने डिजाइन्स प्रस्तुत किए। मेकअप पार्टनर के रूप में लाइबा-मेकअप बाय लाइबा और ज्वेलरी सेगमेंट में साबिर खान-गहना गली ने सहयोग दिया। शो की कोरियोग्राफी रोनी गुप्ता ने की। मॉडल्स ने कॉन्फिडेंस, ग्रेस और एलीगेंस के साथ रैम्प वॉक कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
ग्रैंड फिनाले की जूरी में दीप्ति चौधरी और डॉ. मेघा शर्मा शामिल रहीं। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में जीतू वर्मा ‘जोजो’ और दिव्या अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमोद गोयल, पवन गोयल, जेडी माहेश्वरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, अशोक कन्नौजिया, बृजेश पाठक, रूनू पाठक, नंदकिशोर भिंडा और बसंत जैन, मनीष सोनी, हरीश सोनी सहित कई अतिथि मौजूद रहे। तानिया शर्मा ने स्पेशल गेस्ट के रूप में शिरकत की। टीम मेंबर्स के रूप में प्रियांशी चौकसे, नावेद खान और जीशान आफरीदी मौजूद रहे।
*कृष्णा शर्मा और प्रीति सिंह ने जीते विनिंग टाइटल*
मिस कैटेगरी में कृष्णा शर्मा ने विनिंग टाइटल अपने नाम किया। रितु शर्मा फर्स्ट रनरअप, अक्षरा शर्मा सेकेंड रनरअप और तानिया आचार्य सेकेंड रनरअप रहीं। मिसेज कैटेगरी में प्रीति सिंह विनर रहीं, जबकि मनीषा जांगिड़ फर्स्ट रनरअप, सीमा मीणा सेकेंड रनरअप और सोनिया कंवर थर्ड रनरअप रहीं। ऋषिका मिश्रा को फेस आइकॉनिक अवॉर्ड, निरूपमा भिंडा को ब्रांड आइकन अवॉर्ड और अस्मा खान को ब्रांड एंबेसडर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
दूसरे दिन हुआ सेलिब्रेशन, विजेताओं ने साझा किए अनुभव
कार्यक्रम के दूसरे दिन शो के सफल आयोजन का सेलिब्रेशन द बायके बुटीक – ग्रासफील्ड रिज़ॉर्ट में आयोजित हुआ। इस दौरान आयोजकों, प्रतिभागियों, विजेताओं और टीम सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और आयोजन की सफलता पर खुशी व्यक्त की। विजेताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान उन्हें रैम्प वॉक, ग्रूमिंग और स्टेज प्रेजेंटेशन के साथ-साथ आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला। उन्होंने आयोजन से जुड़े अनुभवों को यादगार बताते हुए आयोजकों एवं पूरी टीम का आभार जताया।
More Stories
कौशाम्बी 27 सितंबर 26*रिमझिम बारिश व हवाओं के झोंके में भरभराकर गिरा मकान*
मथुरा 27 सितंबर 26*थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 27 सितम्बर 26*सीओ के साथ एसपी ने किया मासिक समीक्षा गोष्टी*