September 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी 27 सितम्बर 26*पढ़ुआ क्षेत्र में खुलेआम भभक रहीं अवैध शराब की भट्टियां, जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल*

लखीमपुर खीरी 27 सितम्बर 26*पढ़ुआ क्षेत्र में खुलेआम भभक रहीं अवैध शराब की भट्टियां, जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल*

लखीमपुर खीरी 27 सितम्बर 26*पढ़ुआ क्षेत्र में खुलेआम भभक रहीं अवैध शराब की भट्टियां, जिम्मेदारों की निगरानी पर उठे सवाल*

*बौझिया से बैरिया तक शाम ढलते ही सजने की शिकायत—बनाने से लेकर सप्लाई तक फैले नेटवर्क पर कब चलेगा प्रशासन का डंडा?*

*जनपद लखीमपुर खीरी थाना पढ़ुआ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कथित रूप से अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री का मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के कई गांवों में शाम होते ही शराब पीने वालों की भीड़ दिखाई देने लगती है और शराब की अवैध बिक्री का कारोबार बेखौफ तरीके से संचालित होने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।*

*ग्रामीणों द्वारा बौझिया, मोहना पुर, राजपुर, ढखेरवा खालसा, , लखहा लखाही , ग्राम पंचायत बैरिया, बबियारी, बाबागंज, रामनगर, मझरा और नानकपुर मझरा दुलही पडुखिया खरविहा चचरा चचरा पुरवा सहित आसपास के गांवों का नाम लिया जा रहा है। आरोप है कि कुछ स्थानों पर शराब बनाने से लेकर उसकी सप्लाई तक का नेटवर्क सक्रिय है।*

*सवाल सिर्फ शराब बेचने वालों पर नहीं, पूरे नेटवर्क पर है।*

*सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि अवैध शराब का निर्माण और बिक्री वास्तव में इन इलाकों में हो रही है तो संबंधित जिम्मेदार विभागों की निगरानी आखिर कहां है? शराब बनाने के लिए भट्टियां लगती हैं, कच्चा माल जुटता है और तैयार शराब को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए नेटवर्क काम करता है—तो क्या इतनी बड़ी गतिविधि जिम्मेदारों की नजर से बच सकती है?*

*ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से कारोबारियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। हालांकि पुलिस या आबकारी विभाग की मिलीभगत अथवा किसी अधिकारी को अवैध वसूली मिलने का आरोप अभी स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं है, इसलिए इन आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।*

*अधिकारियों के लिए खुली चुनौती—जांच हो तो*

Taza Khabar