अयोध्या 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में छठ पूजा, 14 कोसी-पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर परिवहन विभाग ने विशेष तैयारियां की हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या डिपो से करीब 100 बसों का संचालन किया जाएगा।
एआरएम डीके चौबे के मुताबिक, इनमें 20 इलेक्ट्रिक और 80 सामान्य बसें शामिल होंगी।
20 इलेक्ट्रिक बसें अटल सेवा के नाम से जानी जाती हैं, जिन्हें श्रद्धालुओं की सेवा में लगाया जाएगा।
अटल सेवा की बसें 14 कोसी, पंचकोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा के दौरान संचालित होंगी।
श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर पड़ोसी डिपो से भी बसें मंगाई जाएंगी।
मुख्य रूप से गोरखपुर, बस्ती, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी रूट पर बसें चलेंगी।
गोंडा और बहराइच रूट पर सामान्य बसों का संचालन होगा, क्योंकि वहां इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
परिवहन विभाग का लक्ष्य है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
[13/11, 17:03] +91 87380 48060: *दिनांक* :* 13-11-2026
*अधिकतम तापमान (डिग्री से०) :* 28.0 (-1.3)
*न्यूनतम तापमान (डिग्री से०) :* 16.5 (+2.5)
*सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम :* 84 प्रतिशत
*सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम :* 56 प्रतिशत
*हवा की गति :* 0.8 कि०मी०/घंटा
*हवा की दिशा :* दक्षिणी-पश्चिमी
*वर्षा:* 0.0 मि०मी०
*पूर्वानुमान:*
आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा/ धुंध छाए रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।
[13/11, 17:03] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या के विकास भवन में प्रदेश सरकार द्वारा गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की पहली बैठक संपन्न हुई।
बैठक में विकास के साथ विरासत को जोड़ने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।
बैठक में जिले की विकास योजनाओं और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना समिति की प्राथमिकता होगी।
बैठक में तय किया गया कि विकास योजनाओं को गति देकर अगले 15 दिनों में उनके क्रियान्वयन को जमीन पर उतारा जाएगा।
विधायक ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की बात कही।
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने समिति गठन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब जनप्रतिनिधि विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा कर सकेंगे।
अभय सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए हैं और आचार संहिता लागू होने से पहले विकास कार्यों को पूरा कराने का प्रयास होगा।
कुंडा स्थित राजा भैया के यहां राम कथा में शामिल होने के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि वह 17 तारीख को रामकथा में जरूर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां श्रीराम की कथा होती है, वहां हनुमान जी विराजमान रहते हैं। ऐसे आयोजनों में जाने से कोई उन्हें नहीं रोक सकता।
[13/11, 17:03] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से टकराई, कार की टक्कर से बिजली का खंभा ट्रांसफॉर्मर सहित कार पर गिरा, बाल बाल बचे कार सवार लोग,बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी तारुन मार्ग पर पिपरी के पास हुआ हादसा।
[13/11, 17:03] +91 87380 48060: *खण्डासा में विद्युत लाइन की चपेट में आने से सांड की मौत, ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष।*
अयोध्या (खण्डासा):
अयोध्या जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र अंतर्गत खण्डासा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत के पास विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक सांड की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 11 नवंबर की है। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यह मामला ग्रामीणों के बीच चर्चा और चिंता का मुख्य विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, खेत के पास से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक आए करंट या संपर्क में आने से सांड की जान चली गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में बिजली विभाग की लचर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और आबादी के आसपास से गुजरने वाली विद्युत लाइनों की न तो नियमित जांच की जाती है और न ही रखरखाव पर ध्यान दिया जाता है। ग्रामीणों का तर्क है कि यदि बिजली के तारों की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और ढीले या क्षतिग्रस्त तारों को समय रहते ठीक कराया जाए, तो इस तरह की अनहोनी घटनाओं को आसानी से रोका जा सकता है। स्थानीय नागरिकों और किसानों ने संबंधित विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो यह लापरवाही इंसानों या अन्य मवेशियों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती है।
More Stories
पूर्णिया बिहार13नवंबर26* SSP ने किया छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का खुलासा: कहा -अफवाह नहीं, आस्था पर रहेगा फोकस*
बेंगलुरु 13 नवम्बर 26*वंदे भारत से जुड़ेगी दक्षिण भारत की विकास यात्रा, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति
कानपुर नगर 13 नवम्बर 26*छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत डीसीपी पश्चिम द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा,