कानपुर नगर 13 नवम्बर 26*छठ पूजा पर्व के दृष्टिगत डीसीपी पश्चिम द्वारा विभिन्न पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
कानपुर नगर *आज दिनांक 13.11.2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा छठ पूजा पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पनकी नहरिया, अरमापुर रतनपुर एवं नमक फैक्ट्री चौराहा (रावतपुर) स्थित छठ पूजा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घाटों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुगम आवागमन का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
More Stories
बिजनौर 14 नवम्बर 26*UP पुलिस का एक वाकया पढ़िए – बिजनौर के 4 पुलिसकर्मियों पर 5 लाख की वसूली का आरोप, चारों सस्पेंड*
लखनऊ14 नवम्बर 26*उत्तर प्रदेश में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए।*
कौशाम्बी 14 नवम्बर 26*जलसा गुम्बद ए खजरा कांफ्रेंस की धूम , शायर और उलेमा हुए शामिल*