September 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 26 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................

लखनऊ 26 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….

लखनऊ 26 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….

➡️शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….

दिल्ली: विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक। CEC के साथ दोनों चुनाव आयुक्त रहे मौजूद। मीटिंग में SIR को लेकर बड़े फैसले लिए गए। गोवा में छूटे वोटर्स के फॉर्म भरवाए जाएंगे-EC। SIR का नोटिस जिन्हें मिला, BLO खुद जाएंगे-EC। BLO दस्तावेज लेकर ECINET पर अपलोड करेंगे। खास स्थिति में ही ERO के सामने सुनवाई। सुनवाई के लिए दफ्तर नहीं बुलाया जाएगा। 20 राज्यों में SIR की प्रक्रिया पूरी-ECI। SIR में छूटे मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका-EC। अपडेट प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वा सकेंगे-EC। CEO, DEO और ERO को स्पेशल ड्राइव के निर्देश। गोवा में 97 छूटे वोटरों में 81 ने Form-6 भरा-EC।

➡️लखनऊ: बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद सरकार रखेगी ख्याल। बच्चों की काउंसलिंग, संरक्षण और पुनर्वास पर जोर। 51 हजार से ज्यादा गुमशुदगी के मामलों का समाधान। बच्चों की भावनात्मक सुरक्षा भी बनी प्राथमिकता। काउंसलिंग में बच्चों को सामान्य जीवन में लौटाने की पहल। 1098 बनी बच्चों की समस्याओं तक पहुंचने की कड़ी। जरूरतमंद बच्चों को हरसंभव मदद देने पर जोर। महिला कल्याण विभाग का सुरक्षित बचपन पर फोकस। बच्चों के सुरक्षित भविष्य को लेकर सरकार की पहल।

➡️लखनऊ: योगी सरकार में डिजिटल हेल्थ विजन को नई रफ्तार। डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी। विभिन्न पदों पर 25 लोगों की होगी भर्ती। वित्त सलाहकार से मंडलीय समन्वयक तक पद शामिल। 25 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू। 16 अक्टूबर रात 12 बजे तक कर सकेंगे आवेदन। डिजिटल हेल्थ सिस्टम के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति।

➡️दिल्ली: दिल्ली सचिवालय में उद्यम संवाद का आयोजन। उद्योग मंत्री मनजिंदर सिरसा ने किया उद्घाटन। MSME, स्टार्टअप्स के 50 से ज्यादा केंद्रों की जानकारी। दिल्ली सरकार की योजनाओं का संकलन जारी। उद्यमियों को हर चरण में सहयोग देने की बात। नई औद्योगिक और स्टार्टअप नीति पर काम जारी। दिल्ली EoDB विधेयक 2026 की दिशा में भी कदम। महिला उद्यमियों के लिए विशेष सहायता तंत्र पर जोर। MSME, स्टार्टअप्स और उद्योग संघों ने लिया हिस्सा।

➡️लखनऊ: अर्जुनगंज फायरिंग रेंज पर अतिक्रमण का मामला। हाईकोर्ट ने अधिकारियों को कोर्ट में किया तलब। मंडलायुक्त, डीएम और LDA वीसी को तलब किया। सेना की फायरिंग रेंज की जमीन पर अतिक्रमण। 9 अक्टूबर को अफसरों को पेश होने का आदेश। पिछले आदेशों के अनुपालन पर जवाब मांगा गया। वैकल्पिक स्थल की पहचान में देरी पर नाराजगी। अधिकारियों को बताना होगा क्या कदम उठाए गए। आवास एवं शहरी नियोजन प्रमुख सचिव भी होंगे पेश। प्रमुख सचिव VC के जरिए हाईकोर्ट में होंगे पेश। हाईकोर्ट ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताया।

➡️लखनऊ: रहीमाबाद के चैना गांव में बारिश से हादसा। कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी। हादसे में तीन लोग मलबे में दबे। सुरेश, बेटी सलोनी और बेटा रजनीश दबे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों को निकाला। तीनों को सकुशल मलबे से बाहर निकाला गया। तीनों घायलों का CHC मलिहाबाद में इलाज।

➡️लखनऊ: मकान की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत। मृतक की बजरंगी यादव के रूप में पहचान। जर्जर छत से पानी टपकने की थी समस्या। छत मरम्मत को ऊपर चढ़े थे बजरंगी यादव। अचानक जर्जर छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से बजरंगी यादव की मौत। BKT थाना क्षेत्र के भौली गांव की घटना।

➡️लखनऊ: नैमिष नगर-वरुण विहार योजना के लिए पंजीकरण। पूरा भुगतान करने वालों को पहले भूखंड आवंटित होंगे। दोनों योजनाओं में 3 हजार से ज्यादा फॉर्म बिके। 540 आवेदकों ने पंजीकरण राशि भी जमा की। 45 दिन में भुगतान पर 6% की छूट। 60 दिन में भुगतान पर 5% की छूट। नैमिष नगर में भूखंड रेट 3800 प्रति वर्गफीट। वरुण विहार में भूखंड रेट 2800 प्रति वर्गफीट। 24 अक्टूबर तक LDA वेबसाइट पर पंजीकरण का मौका।

➡️लखनऊ: शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक आयोजित। बोर्ड अध्यक्ष अली जैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक। सदस्य अधिवक्ता शहाबत हुसैन ने बैठक में लिया हिस्सा। पूर्व सांसद नूर बानो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में जुड़ीं। कई जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद से लोग पहुंचे।

➡️लखनऊ: BKT नगर पंचायत के भौली वार्ड-2 में हादसा। भारी बारिश में दीवार गिरी, बजरंग यादव की मौत। प्रशासन-तहसीलदार से सहायता को लेकर वार्ता। आपदा प्रबंधन के तहत 5 लाख सहायता की पहल। परिवार को तत्काल 30 हजार की मदद दी।

➡️मऊ: तेज आंधी-बारिश में कच्चा मकान गिरा। मकान गिरने से तीन लोग मलबे में दबे। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही। रेनू सिंह, मीनू पटेल, प्रिंस सिंह घायल हुए। कोतवाली क्षेत्र के परदहा इलाके की घटना।

➡️लखीमपुर खीरी: तेज हवा के साथ बारिश में गिरी दीवार। दीवार के मलबे में दबने से एक की मौत। मोहम्मदी तहसील के बाल देवता का मामला।

➡️रायबरेली: झमाझम बारिश के चलते गिरा मकान। घर में रखा सारा सामान मलबे में दबा। घर में मौजूद लोगों ने भागकर बचाई जान। बछरावां थाना क्षेत्र के चुरुवा गांव की घटना।

➡️लखनऊ: प्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि से हालात प्रभावित। 24 घंटे में सामान्य से 19 गुना अधिक बारिश। फर्रुखाबाद में सामान्य से 200 गुना ज्यादा बारिश। कानपुर नगर में 160 गुना अधिक बारिश दर्ज। कन्नौज, कानपुर देहात, हरदोई में 130 गुना बारिश। यूपी में 48 घंटे में 15 लोगों की मौत, 5 घायल। 117 मकान क्षतिग्रस्त, 4 पशुहानि की सूचना। लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 4 जनहानि। अमेठी, बहराइच, बांदा समेत कई जिलों में जनहानि। डीएम को प्रभावित परिवारों से मिलने के निर्देश। जनहानि और मकान क्षति पर तत्काल मदद के निर्देश। फसल नुकसान का सर्वे कर सहायता देने के निर्देश। राहत आयुक्त की सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।

➡️दिल्ली: DDU मार्ग पर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप। काली माता मंदिर के पास बक्से में मिला कंकाल। MCD के सफाई अभियान के दौरान मिला कंकाल। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में खून के निशान या संदिग्ध चीज नहीं मिली। जांच में बनावटी हड्डियों का मॉडल बताया गया। लैब में पढ़ाई के लिए इस्तेमाल होने की जानकारी। फिलहाल आपराधिक घटना के संकेत नहीं मिले।

➡️लखनऊ: बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग का अभियान। अमौसी क्षेत्र में 53 विद्युत कनेक्शनों की हुई जांच। 8 उपभोक्ता मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते मिले। सभी 8 के खिलाफ विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज। गोमतीनगर में 12 परिसरों की टीम ने की जांच।

➡️इटावा: बिजली विभाग के 2 अधिकारियों, ठेकेदार पर मुकदमा। अधिशासी अभियंता, लेखाधिकारी और ठेकेदार आरोपी। करोड़ों की कथित वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगा। कोर्ट के आदेश पर धारा 420, 468 में केस दर्ज। फर्जी पंजीकरण और कागजों में काम दिखाने का आरोप। काम दिखाकर भुगतान कराने का आरोप। वकील अजय द्विवेदी ने मिलीभगत के आरोप लगाए। RTI से जानकारी के आधार पर अनियमितता का दावा। एक साल में 1 करोड़ से ज्यादा की कथित हेराफेरी। बिना काम हुए पैकेज स्वीकृत कर भुगतान का आरोप। इटावा अधीक्षण अभियंता कार्यालय से जुड़ा मामला।

➡️लखनऊ: विधायक योगेश शुक्ला ने बैठक में हिस्सा लिया। ब्रज की रसोई में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक। आगामी विधान परिषद चुनाव की तैयारियों पर चर्चा। संगठनात्मक विषयों और चुनावी रणनीति पर मंथन। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठक में मौजूद रहे। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल भी रहे मौजूद। चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर चर्चा।

➡️बस्ती: SDM उमाकांत तिवारी के खिलाफ लेखपाल लामबंद हुए। हरैया तहसील के 288 लेखपाल लामबंद हुए। हर्रैया तहसील में प्रशासनिक कामकाज रुका। समस्याओं को किया जा रहा अनदेखा-लेखपाल। लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठे हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी कामकाज रहा ठप। SDM के खिलाफ नारेबाजी की, हटाने की मांग।

➡️सहारनपुर: चेन झपटने वाला वांछित अभियुक्त बिल्ला अरेस्ट। आरोपी के कब्जे से पीली धातु की चेन भी बरामद। तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद।

➡️श्रावस्ती: राप्ती का बढ़ता जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ा। राप्ती नदी खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर। संभावित बाढ़ को लेकर DM और SP का निरीक्षण। मधवापुर घाट पर सड़क कटान रोकने के निर्देश।

➡️जालौन: डीएम-एसपी ने मध्यप्रदेश बॉर्डर का किया निरीक्षण। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, स्थलीय निरीक्षण। सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। माधौगढ़ क्षेत्र अंतरराज्यीय सीमा का लिया जायजा।

➡️बाराबंकी: दूध कारोबारी पर अचानक गिरा पेड़। ग्रामीणों द्वारा पेड़ हटाकर निकालने का प्रयास। नीचे दबकर 35 वर्षीय संजय वर्मा की मौत। सीतापुर के मानापुर मुर्तजा नगर निवासी था। SDM का नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जांच के निर्देश। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के छेदा-पारा मार्ग की घटना।

➡️मुरादाबाद: सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने का आरोप। लेखपाल जितेंद्र पर भूमाफिया के साथ का आरोप। भारत समाचार की खबर का बड़ा असर। ग्रामीणों ने की थी कमिश्नर सगीता सिंह से शिकायत। कराए गए अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर। सदर तहसील के रसूलपुर नगला खेम का मामला।

➡️जालौन: बारिश से गिरी मकान की पक्की छत। परिवार ने खाली कर दिया था मकान। मकान में न होने से टली बड़ी अनहोनी। मलबे में दबा गृहस्थी का तमाम सामान। कोटरा क्षेत्र के मोहल्ला तलापुरा का मामला।

➡️सिद्धार्थनगर: बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गिरा भारी पेड़। ग्राम जबजौवा के पास आवागमन बाधित। नवजवानों संग प्रधान पेड़ हटाने में जुटे।

➡️लखनऊ: मूसलाधार बारिश के बीच महापौर का निरीक्षण। शहीद भगत सिंह प्रथम वार्ड के क्षेत्रों का जायजा। बारिश और जलभराव की स्थिति देखी। जल निकासी व्यवस्था का मौके पर निरीक्षण। नालियों और नालों की सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश। जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश।

➡️हमीरपुर: तेज बारिश से भरभराकर गिरा कच्चा मकान। पलक झपकते ही कच्चा मकान हुआ जमींदोज। मकान गिरने का लाइव कैमरे में हुआ कैद। सुमेरपुर विकासखंड क्षेत्र के पंधरी का मामला।

➡️लखनऊ: कैसरबाग पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा। हत्या के प्रयास के मामले में हुई गिरफ्तारी। 10 सितंबर को युवक पर हुआ था हमला। बालाकदर रोड से 3 आरोपियों की गिरफ्तारी। पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों को मौके से पकड़ा। अरशद और रहमान ने हमले की बात कबूली।

➡️मुरादाबाद: बारिश के पानी में NH-9 पूरी तरह डूबा। NH-9 पर तालाब जैसा नजारा, घुटनों तक पानी। दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी। हाईवे पर जलभराव से यातायात प्रभावित। पिछले कई घंटों से लगातार बारिश जारी। जलभराव से यातायात व्यवस्था चरमराई।

➡️देहरादून: पूर्व CM हरीश रावत से ED ने करीब 5 घंटे पूछताछ की। 2016 VPDO भर्ती मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया। कुछ दिन पहले OSD रहे चंदन सिंह जीना के घर छापा। ED की छापेमारी में 32 लाख कैश बरामदगी की जानकारी। सोने के सिक्के और लग्जरी घड़ियां मिलने की भी जानकारी। 5 घंटे की पूछताछ के बाद ED कार्यालय से बाहर निकले। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और समर्थक मौजूद। ED-CBI के दबाव को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। डटकर लड़ाई लड़ी जाएगी-हरीश रावत। भर्ती मामले में CM रहते जांच करा चुके हैं-हरीश।

➡️बुलंदशहर: गंगा एक्सप्रेस-वे पर फॉर्च्यूनर कार पोल से टकराई। बीजेपी MLA चंद्रपाल सिंह लोधी सड़क हादसे में घायल। टायर फटने के बाद पोल से टकराई थी फॉर्च्यूनर कार। विधायक समेत दो लोग बताए जा रहे हैं घायल। लखनऊ से लौटते समय हुआ भीषण सड़क हादसा। घायल विधायक हापुड़ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती। स्याना कोतवाली क्षेत्र के पोटा कबूलपुर गांव की घटना।

➡️गोंडा: तेज बारिश में मकान पर गिरा पीपल का पेड़। पेड़ गिरने से मकान में रह रहे 4 लोग घायल। दीनदयाल गोस्वामी, पत्नी, 2 बच्चे घायल। ग्राम पंचायत पिपरा भोदर के मजरा सोनहरिया में हादसा। घायलों को पास के अस्पताल में कराया भर्ती।

➡️प्रतापगढ़: सपा प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिजनों से मिला। MLA डॉ. आरके वर्मा, MLA राम सिंह पटेल ने ली जानकारी। पुलिस कस्टडी में अर्जुन की मौत पर उठाए सवाल। पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप। PWD गेस्ट हाउस पर पुलिस ने परिजनों से कराई मुलाकात।

➡️फर्रुखाबाद: भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलभराव। फर्रुखाबाद-कानपुर रेलमार्ग प्रभावित। ट्रैक पर करीब 50 मीटर तक भरा पानी। फतेहगढ़ के नेकपुर पुल के पास जलभराव। रेलवे कर्मचारी पंप से पानी निकालने में जुटे। टिल्लू पंप और पाइप से पानी की निकासी। जलभराव को देखकर रेलवे ने कॉशन जारी किया। ट्रेनें 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से निकल रही। जलभराव से कई ट्रेनें प्रभावित होने की सूचना।

➡️देहरादून: भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा पर ब्रेक। आज दोपहर बाद से चारधाम यात्रा रोकी गई। आपदा प्रबंधन सचिव ने यात्रा रोकने के निर्देश दिए। चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा भी रोकी गई। अग्रिम आदेश तक यात्रा पर रोक जारी। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला।

➡️देहरादून: सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली। केंद्र ने केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली आवंटित की। अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक मिलेगा लाभ। 6 महीने में कुल 73 मेगावाट बिजली आवंटित। अक्टूबर में 5, नवंबर में 8 मेगावाट आवंटन। दिसंबर में 16, जनवरी में 19 मेगावाट आवंटन। फरवरी में 16, मार्च में 9 मेगावाट आवंटन। 1 अक्टूबर 2026 से व्यवस्था प्रभावी होगी। CM पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र का आभार जताया। PM मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का जताया आभार। अतिरिक्त बिजली से निर्बाध आपूर्ति में मदद की उम्मीद।

➡️दिल्ली: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत से हड़कंप। करीब 5 महीने पहले कैब ड्राइवर से हुई थी शादी। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए। पति पर शराब के नशे में मारपीट का लगा आरोप। कल GTB अस्पताल में युवती का पोस्टमार्टम होगा।

➡️कन्नौज: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी। हादसे में कार सवार तीन लोग हुए घायल। घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती। कानपुर से आगरा जा रहे थे कार सवार। सौरिख थाना क्षेत्र के 163 किमी पर हादसा।

➡️जालौन: मानसिक विक्षिप्त युवक ने खुद को कमरे में किया बंद। कमरे में बंद कर खुद पर धारदार हथियार से वार। बुजुर्ग मां को भी युवक ने हमला बोलकर किया घायल। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती। कदौरा थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव की घटना।

————————————————————————————

Taza Khabar