September 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न

मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न

मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न

कु0 सोनम

मथुरा l “सेवा संकल्प अभियान” के अन्तर्गत बाल विकास विभाग की ओर से “आंगन मिलन सेवा” समारोह के तत्वाधान में “मातृत्व शक्ति एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका सम्मान समारोह कार्यकम” कर आयोजन जनपद के समस्त विकास खण्डों सहित जनपद स्तर पर कलैक्ट्रेट सभागार, मथुरा में आयोजित किया गया।
जिसमें सांसद तेजवीर सिंह , विधान परिषद सदस्य ठा० ओम प्रकाश सिंह , सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा , श्रीमती पूजा चौधरी जिला मंत्री महिला मोर्चा सहित डा० पूजा गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी, राधावल्लभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी, योगेन्द्र सिंह जिला कार्यकम अधिकारी मथुरा, अशोक कुमार सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी मथुरा शहर एंव श्रीमती शशि बाल विकास परियोजना अधिकारी मथुरा ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक परियोजना स्तर पर उत्कृष्ट करने वाली एक-एक आंगनबाडी कार्यकत्री तथा सहायिका का चयन कर जनपद स्तर पर सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनप्रतिनिधियों एंव अधिकारियों द्वारा सभागार में ही 06 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी करायी।
उक्त प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन समस्त बाल विकास परियोजनाओं में भी किया गया। जिसमें विकास खण्ड राया में कार्यक्रम के अथिति के रूप में श्री राम कुमार उपाध्याय मण्डल अध्यक्ष, श्री वेदप्रकाश सोलंकी मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहे। विकास खण्ड नौहझील में कार्यक्रम के अथिति के रूप में श्री हिमांशु गुप्ता मीडिया अध्यक्ष उपस्थित रहे। विकास खण्ड चौमुहां में कार्यक्रम के अथिति के रूप में श्रीमती मुदिता शर्मा जिला उपाध्यक्ष, मुरारी लाल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, श्री शोभाराम शर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि और श्रीमती मालती दीक्षित महिला मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रही। विकास खण्ड नन्दगाँव में कार्यक्रम के अथिति के रूप में श्रीमती मुदिता शर्मा जिला उपाध्यक्ष, श्री प्रेम सिंह मण्डल अध्यक्ष नन्दंगांव, श्री शौरभ जैन मण्डल अध्यक्ष कोसी कलां उपस्थित रहे।
विकास खण्ड छाता में कार्यक्रम मद अथिति के रूप में श्री अमन ठाकुर जिला महामंत्री, श्रीमती प्रतिभा वर्मा जिला मंत्री छाता उपस्थित रही। विकास खण्ड फरह में कार्यक्रम के अथिति के रूप में श्री अनिल कुमार ब्लॉक प्रमुख फरह, श्री सुरेश तरकर सह संयोजक, श्रीमती प्रियंका उपाध्याय जिला मंत्री महिला मोर्चा अध्यक्ष, विकास खण्ड मॉट में कार्यक्रम के अथिति के रूप में श्री नरेन्द्र सिंह मण्डल उपाध्यक्ष, श्री रमन सिंह मण्डल उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। विकास खण्ड बल्देव में कार्यक्रम में अथिति के रूप में श्री सत्यपाल चौधरी जिला मंत्री, श्री संजय दीक्षित चेयरमेन गोकुल, श्री हरेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar