मथुरा 26 सितंबर 26*केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
हॉस्पिटल प्रबंधन एवं फार्मासिस्ट विभाग ने केक काटकर की कार्यक्रम की शुरुआत
स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका पर वक्ताओं ने व्यक्त किए विचार
कु0 सोनम
मथुरा। केएम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हॉस्पिटल महाप्रबंधक द्वारा केक काटकर बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रांडिंग जनरल मैनेजर आशीष शर्मा एवं फार्मासिस्ट विभाग के इंचार्ज अनिल उपस्थित रहे। इस मौके पर इंचार्ज अनिल को केक खिलाकर जनरल मैनेजर ने विश्व फार्मासिस्ट की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान फार्मासिस्ट विभाग में कार्यरत करीब आधा दर्जन सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं में दवाओं के सही इस्तेमाल, मरीज सुरक्षा और फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने कहा कि एक कुशल फार्मासिस्ट स्वास्थ्य प्रणाली का अभिन्न अंग होता है, जो मरीजों तक सही दवा और परामर्श पहुंचाकर उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और समाज सेवा में बेहतर योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नर्सिंग के सीनियर इंचार्ज पवन बंसल, अनूप ठाकुर, मार्केटिंग विभाग के मैनेजर आमीन खांन, हरेन्द्र कंुतल, पिंटू, लोकेश, कान्हा के अलावा दर्जन हॉस्पिटल के सदस्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
बांदा 26 सितंबर 26*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट
मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली
मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न