बांदा ब्रेकिंग न्यूज*
बांदा 26 सितंबर 26*झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, फसलें हुईं चौपट – मुआवजे की मांग*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* शहर मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों की कमर टूट गई है। झमाझम बारिश से किसानों पर आफत, खेतों में भरा पानी, खेतों में पानी भर जाने से खरीफ की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं।
मामला *मवई बुजुर्ग गांव* का है, जहां लगातार बारिश के कारण सभी खेतों में जलभराव हो गया है। खेतों में खड़ी *तिल और धान की फसलें* पानी में डूब गई हैं। अधिक पानी भरने से फसलें जमीन पर गिर गई हैं और पीली पड़कर सड़ना शुरू हो गई हैं।
किसानों का कहना है कि इस बार अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन बेमौसम तेज बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम भेजकर भारी नुकसान का आकलन कराया जाए और पीड़ित किसानों को जल्द मुआवजा दिलाया जाए।
More Stories
पूर्णिया26 सितंबर 26*मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर AAP का धरना प्रदर्शन
मथुरा 26सितंबर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा छात्र-छात्राओं संग स्वच्छता जन-जागरूकता रैली
मथुरा 26 सितंबर 26*मातृत्व शक्ति एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान समारोह संपन्न