कौशाम्बी 25 सितम्बर 26*सेवा संकल्प अभियान के तहत मंझनपुर व चायल ब्लॉक में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित,पोषण पर हुआ संवाद*
*कौशाम्बी*।जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खण्ड मंझनपुर व चायल में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई,बच्चों का अन्नप्राशन,पोषण जागरूकता रैली,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा गया। उनके सेवा भाव और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए माल्यार्पण कर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया। स्वस्थ बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया,पोषण प्रदर्शनी व पोषण रेसिपी का अवलोकन कर सराहना की गई।आंगनबाड़ी केंद्रों पर होने वाले इस संवाद के जरिए सरकार की बाल विकास एवं पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुँचाने के साथ पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास भी किया गया।
कार्यक्रम में टेवा में डॉ० नीतू कनौजिया जिला संयोजक महिला मोर्चा, टेन शाहआलमाबाद में फूलमती पासवान जिला मंत्री,पिपरकुंड़ी में कविता केशरवानी जिला महामंत्री महिला मोर्चा,नेवारी में कल्पना सोनकर जिला पंचायत अध्यक्ष कौशाम्बी,दीवर कोठारी में अर्चना चौरसिया जिला मंत्री, तुसीपुर में सरला राय ब्लाक प्रमुख मंझनपुर,अम्बावा पूरब में कुसुम त्रिपाठी जिला महामंत्री महिला मोर्चा,अम्बावा पश्चिम में लाल बहादुर पूर्व विधायक मंझनपुर,अषाढ़ा में शीतू मौर्या ब्लाक प्रमुख सिराथू,मुकीमपुर में संजय जायसवाल जिला उपाध्यक्ष,करारी में अनीता देवी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष,सिटी अजमतपुर वार्ड नं० 5 में विनीता गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, सिटी किंग नगर करारी वार्ड नं० 6 में आशारानी मण्डल उपाध्यक्ष। इसी प्रकार विकास खण्ड चायल के गिरिया खालसा में कविता पासी नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी,गिरिया खालसा में प्रतिमा कुशवाहा सदस्य राज्य महिला आयोग,चरवा नगर पंचायत में ज्योति केशरवानी जिला महामंत्री,शेखपुर रसूलपुर में पूजा पाल विधायक चायल/प्रदेश उपाध्यक्ष,जलालपुर शाना में सुषमा साहू मण्डल अध्यक्ष ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
More Stories
महोबा 25 सितंबर 26*भारी बारिश के बीच श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ गणेश विसर्जन
पूर्णिया बिहार 25 सितंबर 26 13 करोड़ वोटर्स के नाम गायब! CEC ज्ञानेश कुमार घेरे में, कांग्रेस नेता इन्तेखाब आलम ने की सुप्रीम कोर्ट जांच की मांग*
लखनऊ 25 सितंबर 26*कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा के PDA फार्मूले को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना