September 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उन्नाव 25 सितम्बर 26*रोटी कपड़ा बैंक के साप्ताहिक सेवा कैम्प में हुआ भोजन वितरण

उन्नाव 25 सितम्बर 26*रोटी कपड़ा बैंक के साप्ताहिक सेवा कैम्प में हुआ भोजन वितरण

उन्नाव 25 सितम्बर 26*रोटी कपड़ा बैंक के साप्ताहिक सेवा कैम्प में हुआ भोजन वितरण

उन्नाव *रोटी कपड़ा बैंक के साप्ताहिक सेवा कैम्प में हुआ भोजन वितरण
सहयोगी शैलेन्द्र त्रिवेदी के जन्मदिन पर कराया गया विशेष भोज
सदर विधायक ने 10 केक कटवाकर मनवाया शैलेन्द्र का जन्मदिन
उन्नाव शहर में 13 वर्षों से ज्यादा समय से निरंतर प्रत्येक शुक्रवार को होने वाले सेवा कैम्प में भोजन और कपड़ा वितरण का काम जारी रहा। रोटी कपड़ा बैंक परिवार के सक्रिय सदस्य शैलेन्द्र त्रिवेदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर विशेष भोजन बनवाकर वितरित कराकर अपनी खुशी ज़ाहिर की। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने उपस्थित होकर शैलेन्द्र के नाम के 10 केक संस्था पदाधिकारियों के साथ काटकर शुभकामनाएं देते हुए कहा यह संस्था समाजसेवा का पर्याय सिद्ध हुई है, इसके लिए मैं हर संभव मदद के लिए तैयार रहूंगा। संस्थापक डॉ मनीष सेंगर ने बताया नियमित सहयोगियों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली भोजन सामग्री और कपड़े हर शुक्रवार को ज़रूरतमंदों को वितरित किए जाते हैं। संस्थापक सदस्यों राहुल कश्यप, वेद प्रकाश साहू ने सेवा कार्य मे सक्रिय जिम्मेदारी निर्वाह करते हुए सक्षम व्यक्तियों से संभव संसाधनों और सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की। अखिल मिश्रा, राहुल सोनी, आर्यन और सरदार गुरप्रीत सिंह का सहयोग रहा।

Taza Khabar