November 14, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या 14 नवंबर 26*मिल्कीपुर में हाईवे पर बाइक गिरने से युवक घायलः हाईवे पर बेहोश मिला;

अयोध्या 14 नवंबर 26*मिल्कीपुर में हाईवे पर बाइक गिरने से युवक घायलः हाईवे पर बेहोश मिला;

एंबुलेंस कर्मियों ने इलाज देते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया।

अयोध्या 14 नवंबर 26*मिल्कीपुर में हाईवे पर बाइक गिरने से युवक घायलः हाईवे पर बेहोश मिला;

अयोध्या*अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार 48 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह हाईवे पर बाइक समेत बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे 108 एंबुलेंस कर्मियों ने तत्काल उसे प्राथमिक उपचार देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडासा थाना क्षेत्र के रौतावा पूरे मिश्रौली गांव निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा (48) पुत्र राम बहादुर मिश्रा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अयोध्या से मिल्कीपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। वह इनायतनगर थाना क्षेत्र के मुंगीसपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। हादसे में प्रमोद कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल युवक और उसकी बाइक को सड़क से किनारे कराया। इसके बाद इनायतनगर पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन अजय कुमार यादव और पायलट पवन कुमार यादव मौके पर पहुंचे। दोनों ने बेहोशी की हालत में पड़े घायल युवक को तत्काल चिकित्सकीय सहायता देते हुए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत में गंभीरता देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, इनायतनगर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हादसे के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वही बाइक को कब्जे में लेकर सुरक्षित खड़ी करा दी गई है और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Taza Khabar