September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*

कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*

कौशाम्बी 22 सितंबर 26**मेडिकल कैंप में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण,शिक्षा सामग्री पाकर खिले चेहरे*

*यमुना तराई क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा खेल सामग्री वितरित किया जाना काबिले तारीफ है*

कौशाम्बी मंझनपुर तहसील क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे उच्च प्राथमिक विद्यालय महिला में मंगलवार को ऐंगवा खदान के पट्टाधारक आशीष शाही की ओर से मेडिकल कैंप एवं शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के करीब 110 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की शिक्षा एवं खेल सामग्री आशीष शाही और उनकी टीम द्वारा वितरित की गई सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले आशीष शाही ने जिस तरह से यमुना तराई के वीरान इलाके में बच्चों के बीच शिक्षा एवं खेल सामग्री का वितरण किया है यह काबिले तारीफ है और अन्य समाजसेवियों को इनसे सीख लेने की जरूरत है

गांव क्षेत्र में आयोजित मेडिकल कैंप के दौरान बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस,स्कूल बैग,ड्राइंग बॉक्स और नोटबुक प्रदान की गई। वहीं मेडिकल कैंप के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। शिक्षा सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी स्पष्ट तौर से झलक रही थी विद्यालय के बच्चों ने मेडिकल कैंप में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम में मौजूद टीम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध होने से उनकी पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी और उनमें विद्यालय आने के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के हित में आयोजित इस पहल की सराहना की गई तथा कार्यक्रम के आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में रूपेश त्रिपाठी,योगेश सक्सेना,प्रबल पंत,विपिन सिंह,कुंदन,देवेश त्रिपाठी समेत आशीष शाही की टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Taza Khabar