November 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 15नवंबर 26*29 नवंबर को होगा कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान*

बांदा 15नवंबर 26*29 नवंबर को होगा कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान*

70 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित,25 नवंबर तक जमा करना होगा आवेदन*

बांदा 15नवंबर 26*29 नवंबर को होगा कोरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान*

बांदा।कोरी समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए आगामी 29 नवंबर को मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।इसके लिए पात्र विद्यार्थियों से 25 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।रविवार को कबीर नगर स्थित कबीर सभा भवन में कोरी समाज सेवा समिति की मासिक बैठक अध्यक्ष कालूराम वर्मा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई।सर्वसम्मति से आगामी 29 नवंबर दिन रविवार को समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।समिति के उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 में हाईस्कूल,इंटरमीडिएट,
स्नातक,परास्नातक अथवा अन्य स्नातक डिग्री की परीक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कोरी समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने परिवार और आसपास के मेधावी विद्यार्थियों को इस आयोजन से जोड़ें,जिससे उनकी प्रतिभा को पहचान और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।समिति के मंत्री एडवोकेट शिवकुमार बुलेट ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी अपना अंकपत्र,आधार कार्ड की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 25 नवंबर तक समिति कार्यालय,कबीर भवन,कबीर नगर,बांदा में आवेदन जमा कर सकते हैं।इसके अलावा समिति के पदाधिकारियों के पास भी आवेदन उपलब्ध कराया जा सकता है।बैठक में अध्यक्ष कालूराम वर्मा,उपाध्यक्ष हृदयेश कुमार वर्मा,मंत्री एडवोकेट शिवकुमार बुलेट,उपमंत्री कमलेश कुमार वर्मा,ऑडिटर पुष्पेश कुमार वर्मा,कार्यकारी सदस्य सचिन प्रताप सिंह तथा संरक्षक सदस्य चुनुवाद कबीर और चंद्रपाल कोरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

Taza Khabar