September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 22 सितंबर 26**चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान मे शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*

कौशाम्बी 22 सितंबर 26**चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान मे शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*

कौशाम्बी 22 सितंबर 26**चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान मे शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन*

*राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के उपलक्ष में आयोजित हुआ कार्यक्रम*

कौशाम्बी दिनांक 22 सितंबर को 11वे आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में चंद्रशेखर सिंह आयुर्वेद संस्थान कोइलहा में शारीरिक संरचना अवधारणा आधारित शरीर चित्रांकन प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता डॉ.वेद प्रकाश त्यागी,पूर्व अध्यक्ष,भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (सी.सी.आई.एम.),रहे। उन्होंने “आने वाले कल के लिए आयुर्वेद का महत्व” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान समय में आयुर्वेद की प्रासंगिकता, आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों के संरक्षण,वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार तथा भावी पीढ़ी के लिए आयुर्वेद की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के शास्त्रीय ज्ञान के साथ आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं अनुसंधानपरक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अभिनव चित्रांकन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में मानव शरीर रचना विज्ञान की अवधारणाओं को व्यावहारिक एवं रचनात्मक माध्यम से समझने,विषय के प्रति रुचि विकसित करने तथा सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ.अलका गुप्ता एवं डॉ.निहारिका जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया।प्रथम पुरस्कार गौरव शर्मा,जानवी सागर,ज्योति सिंह,जीवन ज्योति कुशवाहा,किशन सेन एवं कुलदीप सिंह के समूह को प्राप्त हुआ। द्वितीय पुरस्कार सल्वी तिवारी,सचिन तिवारी,जावेरिया सैयद,शिखा राय,शिवांगी मिश्रा एवं श्रेया शर्मा के समूह को प्रदान किया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार प्रियंशी शर्मा,प्रियंशी मौर्य,प्रियांशु पाल,रानी कुमारी,राम हरि सिंह एवं रितिका यादव के समूह को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का मूल्यांकन ऑटोनॉमस मेडिकल कॉलेज,कौशाम्बी के प्रो धर्मेंद्र मिश्रा एवं प्रो सरस्वती यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य प्रो.विनोद कुमार,निदेशक प्रो.एस.एन.सिंह, उप-प्रधानाचार्य प्रो.प्रभात कुमार तिवारी,डॉ.अमित सिंह,डॉ.सुधीर कुमार,डॉ.के.के.सिंह,डॉ.राजीव कुमार,प्रो.शिल्पा कांत द्विवेदी सहित संस्थान के अन्य शिक्षकगण,कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन एवं मंच संचालन डॉ. एन.के.पाण्डेय द्वारा किया गया।

 

Taza Khabar