September 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

सहारनपुर 22सितम्बर 26*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में संत रविदास मंदिर में किए दर्शन,

सहारनपुर 22सितम्बर 26*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में संत रविदास मंदिर में किए दर्शन,

सहारनपुर 22सितम्बर 26*भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर में संत रविदास मंदिर में किए दर्शन, दलित बूथ अध्यक्ष के घर किया भोजन*

*✍️Ⓜ️सहारनपुर*। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सहारनपुर दौरे के दौरान ओजपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

इसके बाद उन्होंने वार्ड नंबर-3, ओजपुरा निवासी भाजपा के पुराने दलित कार्यकर्ता और बूथ अध्यक्ष अजब सिंह मास्टर के घर जाकर भोजन किया। अजब सिंह अनुसूचित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष भी हैं। उनके घर पर पारंपरिक शाकाहारी भोजन तैयार किया गया था, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जमीन पर बैठकर कार्यकर्ताओं के साथ ग्रहण किया।

इस अवसर पर नितिन नबीन ने कहा कि भाजपा में कोई छोटा-बड़ा नहीं है, बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

इसके बाद उन्होंने सहारनपुर में पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की और कहा कि पुराने नेताओं के अनुभव और नई टीम की ऊर्जा से भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Taza Khabar